Greater Noida Family Death Case में पांच लोगों की मौत के बाद पुलिस संपत्ति विवाद और जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका की जांच कर रही है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को फूड पॉइजनिंग का मामला होने पर संदेह है। जानें पूरा घटनाक्रम।
Greater Noida Family Death: तीन मासूम बच्चे, एक उजड़ता परिवार और मोबाइल में कैद पिता का दर्द… ग्रेटर नोएडा के बूपुरा में हुए इस मामले ने हर किसी को झकझोर दिया है। पुलिस के मुताबिक, मृतक महेश के मोबाइल से मिली ऑडियो रिकॉर्डिंग में उसने अपनी बड़ी बहन, छोटी बहन और बहनोई को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। परिवार के पांच लोगों की मौत के मामले में अब तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। लेकिन इस दर्दनाक घटना के पीछे की पूरी कहानी जानने के लिए पुलिस ऑडियो, सीसीटीवी फुटेज और पारिवारिक विवाद की कड़ियों को जोड़ रही है।
मोबाइल ऑडियो में महेश ने बयां की अपनी व्यथा
पुलिस को महेश के मोबाइल फोन से एक भावुक ऑडियो रिकॉर्डिंग मिली है।
रिकॉर्डिंग में महेश ने अपनी परेशानी बताते हुए अपनी बड़ी बहन सुनीता, छोटी बहन सपना और बहनोई शेखर पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। अधिकारियों के मुताबिक, अब तक किसी बाहरी व्यक्ति के आने की पुष्टि नहीं हुई है।
BNS की धारा 108 के तहत केस, तीनों आरोपी गिरफ्तार
मृतक के साले आकाश की तहरीर पर रबूपुरा पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस ने नामजद आरोपी बहनोई शेखर उर्फ चंद्रशेखर, बड़ी बहन सुनीता और छोटी बहन सपना को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, तीनों से गहन पूछताछ की जा रही है।
मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। आरोपों की पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया के दौरान होगी।
संपत्ति विवाद और पारिवारिक तनाव की भी जांच
इस मामले में संपत्ति विवाद और परिवार के भीतर लंबे समय से चल रहे तनाव का पहलू भी सामने आया है। पुलिस अब ऑडियो रिकॉर्डिंग, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ रही है।
एक परिवार के पांच लोगों की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। खास तौर पर तीन मासूम बच्चों की मौत ने इस घटना को और भी दुखद बना दिया है। अब जांच का अहम हिस्सा यह पता लगाना है कि परिवार किन परिस्थितियों से गुजर रहा था और कथित मानसिक दबाव की इसमें क्या भूमिका थी।
Noida Murder Mystery: मेले से लौटे और खाए नूडल्स, सुबह कमरे में मिले शव
मृतकों की पहचान: 37 वर्षीय महेश, उनकी 35 वर्षीय पत्नी ललिता और उनके तीन बच्चे-7 साल की मिष्टी, 11 साल का लड्डू और 3 साल का साक्षात अपने कमरे में मृत पाए गए थे।
शुक्रवार की रात का वाकया: शुक्रवार शाम पूरा परिवार स्थानीय मेले में घूमने गया था। रात करीब 10 बजे घर लौटने के बाद सबने रात के खाने में नूडल्स खाए और सोने चले गए।
झाग निकलने की बात: पड़ोसियों और स्थानीय लोगों के अनुसार, एक बच्चे के मुंह से झाग निकल रहा था, जिससे मौके पर ही किसी जहरीली चीज़ के सेवन का शक गहरा गया।
Food Safety Officer Report: खाद्य सुरक्षा अधिकारी का बड़ा बयान
फ़ूड पॉइज़निंग नहीं: मौके पर पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने खाने के रैपर और बचे हुए सामान के सैंपल लिए।
ओपी सिंह का दावा: खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओपी सिंह ने साफ़ किया कि यह फ़ूड पॉइज़निंग का मामला नहीं लगता क्योंकि किसी भी पीड़ित में उल्टी या दस्त जैसे लक्षण नहीं दिखे।
ज़हरीले पदार्थ का अंदेशा:अधिकारियों का मानना है कि नूडल्स में जानबूझकर कोई ज़हरीला पदार्थ मिलाया गया था।
(यदि आप या आपका कोई परिचित मानसिक तनाव से गुज़र रहा है, तो वंद्रेवाला फाउंडेशन हेल्पलाइन 9999666555 पर संपर्क करें।)
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।