
GTA 6 Launch: दुनिया के सबसे चर्चित वीडियो गेम में शामिल Grand Theft Auto 6 (GTA 6) आखिरकार 19 नवंबर को लॉन्च हो गया। GTA 5 के करीब 13 साल बाद आए इस नए गेम को लेकर दुनियाभर में जबरदस्त उत्साह है। इसका असर अब कंपनियों के दफ्तरों तक पहुंच गया है। गेमिंग की दुनिया में इसका क्रेज इस कदर चढ़ा है कि भारत से लेकर अमेरिका तक कंपनियों ने कर्मचारियों को पेड लीव दे दी है, वहीं लॉन्च से पहले ही इसने कमाई के पुराने रिकॉर्ड हिला दिए हैं।
मार्केट रिसर्च फर्म Sensor Tower के अनुमान के मुताबिक, लॉन्च से पहले GTA 6 के करीब 1.49 करोड़ डिजिटल प्री-ऑर्डर हुए। इनसे लगभग 1.45 अरब डॉलर यानी 12,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम जुटने का अनुमान है। हालांकि, ये आंकड़े कंपनी के आधिकारिक बिक्री आंकड़े नहीं, बल्कि बाजार के अनुमान हैं।
अल्टीमेट एडिशन में खास गाड़ियां, कपड़े, कस्टमाइज्ड हथियार, व्हीकल मॉड शॉप्स और एक्सक्लूसिव मिशन जैसे अतिरिक्त कंटेंट मिलते हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।