45 लोग, एक पल और मौत का मंजर, देखिए कैसे वडोदरा में पलभर में बिछ गईं लाशें

Published : Jun 17, 2026, 11:00 AM IST
Gujarat Road Accident

सार

Gujarat Accident News : वडोदरा हादसे की वो सुबह... आखिर कैसे थम गई 5 जिंदगियां? बयां किया वो आखिरी सफर... कैसे उनके साथ मौत के मुंह में समा गए? एक्सीडेंट या लापरवाही? वडोदरा हादसे की जांच में बड़ा खुलासा! 

वडोदरा (गुजरात): गुजरात के वडोदरा-हालोल रोड पर बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कोटांबी गांव के पास 45 यात्रियों से भरी एक बस की ट्रक से ज़ोरदार टक्कर हो गई। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, इस हादसे में कम से कम पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

सुबह-सुबह चीखों से गूंजा वडोदरा!

कोटांबी गांव के सरपंच अरविंद सोलंकी ने समाचार एजेंसी ANI को बताया, "आज सुबह-सुबह एक बस और ट्रक का एक्सीडेंट हो गया। बस में 45 लोग थे, लेकिन पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यहां NDRF और पुलिस की टीम आई। करीब दस एम्बुलेंस भी थीं... ऐसे हादसे तो बहुत होते हैं, लेकिन यह बहुत गंभीर हादसा था।"

NDRF की टीम पहुंची जिंदगी बचाने

  • सरपंच ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF) और पुलिस की टीमें फौरन मौके पर पहुंच गईं और बचाव अभियान शुरू कर दिया। घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पतालों में भेजने के लिए करीब दस एम्बुलेंस लगाई गईं।
  • फिलहाल, मृतकों की पहचान और घायलों की हालत के बारे में और जानकारी का इंतजार है। पुलिस हादसे की वजह का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Priyank Kharge: RSS मेरे 8 सवालों का जवाब दे, तो मैं उनके दफ्तर जाने को तैयार!
गर्मी से बचाने के लिए दुकानदार ने कुत्तों को दुकान में दी पनाह, दिल जीत रहा वीडियो