Flydubai Co-Pilot: कौन हैं हमाम अल-हमामी? Oman Air कनेक्शन, महिलाओं पर चौंकाने वाली पोस्ट!

Published : Oct 03, 2026, 11:23 AM IST
hamam al hamami flydubai co pilot oman air connection smit machchhar flight attack

सार

Flydubai Co-Pilot Hamam Al-Hamami: दुबई-तेल अवीव फ्लाइट में कैप्टन स्मित मच्छार पर कथित हमले के बाद हमाम अल-हमामी चर्चा में हैं। जानिए कौन हैं हमाम, उनका Oman Air से क्या कनेक्शन है और जांच में क्या सामने आया। पुराने रोजगार और सामने आई सुरक्षा चिंताओं की पूरी कहानी।

Hamam Al-Hamami: फ्लाईदुबई की दुबई-तेल अवीव उड़ान FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर जानलेवा हमले के बाद को-पायलट की पहचान को लेकर कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी को-पायलट का नाम हमाम अल-हमामी है और वह ओमान का नागरिक है। 30 सितंबर को हुई इस घटना के बाद विमान को सऊदी अरब के तबुक में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। विमान में 174 यात्री और आठ क्रू सदस्य थे। इस बीच उसकी सोशल मीडिया पोस्ट भी सामने आई है, जो काफी चौंकाने वाली है।

Hamam Al-Hamami: कॉकपिट में क्या हुआ था?

रिपोर्ट्स के अनुसार, उड़ान के दौरान को-पायलट ने भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला किया। इस दौरान विमान तेजी से नीचे गिरा और करीब 14,000 फीट की ऊंचाई कुछ ही समय में कम हो गई। घायल होने के बावजूद कैप्टन कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाब रहे। इसके बाद यात्रियों और क्रू ने हमलावर को काबू करने में मदद की। दो अन्य पायलटों ने भी विमान को संभालने में सहायता की और फ्लाइट को तबुक में सुरक्षित उतारा गया। सऊदी अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती जांच में को-पायलट द्वारा कैप्टन पर हमला किए जाने की पुष्टि हुई है। दोनों पायलटों को इलाज के बाद 1 अक्टूबर को UAE ले जाया गया, जहां आगे की जांच जारी है।

कौन है हमलावर को-पायलट हमम अल-हमामी?

इस सनसनीखेज घटना को अंजाम देने वाला 29 वर्षीय को-पायलट हमम अल-हमामी ओमान का नागरिक है। उसका जन्म यूएई (UAE) में हुआ था, जिसके पिता ओमान और मां सीरिया की रहने वाली हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि फ्लाईदुबई में नौकरी मिलने से पहले अल-हमामी 'ओमान एयर' के लिए काम करता था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओमान एयर में काम करने के दौरान ही उसके कट्टरपंथी और चरमपंथी विचारों का खुलासा हुआ था।

Oman Air Connection: पहले कहां काम करता था हमाम?

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, हमाम अल-हमामी ने पहले Oman Air में पायलट ट्रेनिंग ली थी। सूत्रों का दावा है कि 2024 के दौरान सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में वह प्रतिबंधित और कट्टरपंथी वेबसाइटें देखते हुए पकड़ा गया था, जिसके बाद एयरलाइन ने सुरक्षा कारणों से उसे फ्लाइंग ड्यूटी से हटाकर एक नॉन-फ्लाइंग यानी ऑफिस वाली भूमिका में डाल दिया था। बाद में उसने Oman Air छोड़ दी। कुछ रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि उसने बाद में Royal Air Maroc में काम किया और फिर फ्लाईदुबई से जुड़ गया था। CNN से उद्धृत जानकारी के अनुसार, घटना से पहले वह करीब आठ महीने से फ्लाईदुबई के साथ काम कर रहा था। इन दावों की स्वतंत्र आधिकारिक पुष्टि अभी सीमित है।

महिलाओं और वर्कप्लेस को लेकर क्या सोच थी?

CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, ओमानी को-पायलट अल-हम्मामी के डिलीट किए गए सोशल मीडिया पोस्ट सामने आई हैं, जिसमें महिलाओं, नकाब और पुरुष-महिला साथ काम करने वाली जगहों को लेकर उसके विचार सामने आए हैं। 2021-22 के करीब 3,000 डिलीटेड पोस्ट का AI-संचालित सिमेंटिक सर्च के जरिए विश्लेषण किया गया। फरवरी 2022 की एक पोस्ट में उसने लिखा था कि उसकी मां ऐसी बहू चाहती थीं, जो नकाब पहने और शादी के बाद नौकरी छोड़ दे। एक अन्य पोस्ट में उसने पुरुष-महिला साथ काम करने वाली जगहों को धार्मिक महिलाओं के लिए नुकसानदेह बताया था। इन पोस्ट के आधार पर उनके सामाजिक और धार्मिक विचारों को लेकर सवाल उठे हैं।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

India ASAT Test: भारत के सीक्रेट स्पेस मिशन से क्यों चौंक गया था अमेरिका? पूर्व US इंटेलिजेंस अफसर ने सुनाई पूरी कहानी
सिर्फ 9 महीने का बच्चा घुटनों के बल चढ़ गया पहाड़! वीडियो देखकर क्यों भड़क गए लोग