
हापुड़ के बृजघाट में एक पारिवारिक विवाद तब सरेआम तमाशा बन गया, जब एक महिला ने बीच बाजार अपने पति को पकड़ लिया। महिला ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर पति की जमकर पिटाई कर दी। कविता नाम की इस महिला का आरोप है कि उसका पति पिछले दो साल से किसी दूसरी औरत के चक्कर में है। वह अपने बच्चों और पत्नी की कोई जिम्मेदारी नहीं उठा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कविता बता रही है कि उसने अपने पति को उस दूसरी औरत के लिए 'छोले-भटूरे' खरीदते हुए रंगे हाथों पकड़ा है।
"इश्कवाले छोले-भटूरे"
होटल में इंतजार कर रही गर्लफ्रेंड के लिए छोले भटूरे लेकर जा रहे पति की पत्नी ने बीच-बाजार पिटाई कर दी.
अजय की शादी को 14 साल हो चुके है. घर में बीबी..कविता है, 2 बेटे है. लेकिन घर के बाहर उसका गर्लफ्रेंड से इश्क़ चालू था. शहर से दूर गंगा किनारे कल दोनों… pic.twitter.com/eaX7r7JfWf— Narendra Pratap (@hindipatrakar) September 30, 2026
आज समझ आया कि शादी के बाद खाने की प्लेट भी सबूत बन सकती है।😃
एक शादीशुदा व्यक्ति अपनी गर्लफ्रेंड के लिए बाजार में छोले-भटूरे पैक करवा रहा था। तभी अचानक उसकी पत्नी वहां पहुंच गई। पत्नी ने देखा कि जनाब एक नहीं, बल्कि 2 प्लेटें पैक करवा रहे हैं।
बस फिर क्या था, पत्नी ने पूछा —… pic.twitter.com/dICwlK2TS2— Mandeep RajBhar (@MandeepRajBhar9) September 30, 2026
अजय और कविता की शादी को 14 साल हो चुके हैं और उनके दो बेटे हैं। खबर है कि अजय अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बृजघाट घूमने आया था। गंगा किनारे मिलने के बाद दोनों एक गेस्ट हाउस में रुके हुए थे।
कविता ने बताया कि अजय अक्सर काम का बहाना बनाकर घर से निकलता था, लेकिन असल में वह अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने जाता था। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जब कविता को पता चला कि अजय बृजघाट में है, तो वह तुरंत अपने परिवार वालों के साथ वहां पहुंच गई।
अजय गेस्ट हाउस से बाहर निकलकर दो प्लेट छोले-भटूरे खरीदने गया था। वह खाना लेकर वापस लौट ही रहा था कि तभी कविता और उसके रिश्तेदारों की नजर उस पर पड़ गई।
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में अजय की शादी को 14 साल हो चुके है. घर में बीबी..कविता है, 2 बेटे है. लेकिन घर के बाहर उसका गर्लफ्रेंड से इश्क़ चालू था. शहर से दूर गंगा किनारे कल दोनों की मुलाकात हुई. फिर दोनों एक होटल में पहुंचे. इश्क के एक टूर के बाद गर्लफ्रेंड ने छोले भटूरे खाने की… pic.twitter.com/TkDgfWOrRH
— Dinesh shukla (Journalist) 🇮🇳 (@Dinehshukla) September 30, 2026
कविता ने अजय को रोका और उसके अफेयर को लेकर सवाल-जवाब शुरू कर दिए। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि कविता और उसके परिवार वालों ने बीच बाजार अजय को पीटना शुरू कर दिया।
सड़क पर हंगामा होते ही वहां भारी भीड़ जमा हो गई। मामले की भनक लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और हालात को काबू में किया।
अजय ने अपनी पत्नी के सभी आरोपों को झूठा बताया। उसने कहा कि वह किसी दूसरी औरत के साथ नहीं था, बल्कि घर के मानसिक तनाव से दूर होने के लिए अकेला ही बृजघाट आया था। इस पर कविता ने सीधा सवाल दागा कि अगर वह अकेला था, तो फिर दो प्लेट छोले-भटूरे किसके लिए ले जा रहा था?
इसके बाद पूरा मामला थाने पहुंच गया। वहां अजय, कविता और उस दूसरी महिला के बीच समझौते को लेकर काफी देर तक बातचीत चली।
पुलिस के दखल के बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से विवाद सुलझा लिया। आखिर में अजय और कविता एक साथ अपने घर लौट गए।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।