Hubby से हैवान बना पति, बेपनाह मोहब्बत की 5 फोटोज देखकर नहीं हो रहा यकीन

Published : Feb 17, 2026, 07:24 PM IST

Gurugram Banker Wife Murder Case : 27 साल की महक गुरुग्राम के HDFC बैंक में जॉब करती थी, जबकि अंशुल भी गुरुग्राम में सीए है। दोनों की शादी 4 महीने पहले हुई थी। लेकिन एक शक के चलते अंशुल ने महक की कैंची से गला रेतकर रविवार को हत्या कर दी।

PREV
15

जब Hubby बना गया हैवान

सोचिए किसी खूबसूरत पत्नी का Hubby (पति) कभी उसके लिए हैवान बन सकता है। लेकिन हरियाणा के गुरूग्राम में कुछ ऐसा ही हुआ है, जहां पढ़े लिखे पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) ने अपनी बैंकर पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। पति पत्नी की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उन्हें देखकर नहीं लगता है कि जिस बीवी से बेपनाह मोहब्बत करता है कभी उसको ही मौत के घाट उतार देगा

25

गले प्यार भरा हाथ एक दिन दबा देगा गला

चार्टर्ड अकाउंटेंट अंशुल धवन अपनी पत्नी महक कथूरिया की इस तस्वीर को देखिए कितनी प्यारी है। जहां पति किस तरह से अपनी पत्नी के साथ प्यार भरे अंदाज में नजर आते हुए गले में हाथ डाले हुए है। कभी पति ने सोचा नहीं होगा कि यही पति इन्हीं हाथों से उसका गला घोंट देगा।

35

दुआ मांगने वाला ही दरिंदा बन गया

अंशुल धवन और महक कथूरिया की यह तस्वीर गोल्डन टेंपल अमृतसर की है। जहां कपल शादी के बाद अपने सुखद जीवन की कामना करने के लिए गया था। यही दुआ मांगी होगी की हमारी जोड़ी यू ही सलामत रहे। लेकिन महज 4 महीने के अंदर दुआ मांगने वाला अंशुल ही दरिंदा बन गया।

45

जब सुहाग ही बना सुहागिन का हत्यारा

महक और अंशुल की यह तस्वीर भी शादी के बाद की है,, जब दोनों साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए घूमने के लिए गए हुए थे। महक ने सुहाग का प्रतीक लाल पंजाबी चूढ़ा पहन रखा है। लेकिन उसे क्या पता था कि वह जिसके लिए लिए सुहागिन है वही उसका हत्यारा बन जाएगा।

55

पत्नी के साथ कोख में बच्चे को भी मार डाला

दोनों की शादी को अभी 4 महीने ही हुए थे। महक दो महीने की गर्भवती भी थी, लेकिन अंशुल को शक था कि उसकी पत्नी का कहीं किसी से अफेयर चल रहा है। क्योंकि वह बैंक में नौकरी करने के कारण अपने सहकर्मियों से बातें करती थी। बस इसी बात आरोपी के दिमाग पर चढ़ गई और उसकी हत्या कर दी। आरोपी इतना बड़ा क्रूर निकला की उसकी कोख में उसका ही बच्चा पल रहा है, इसके बाद भी उसे दया नहीं आई।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories