MP High Alert IN Heavy Rains : मध्य प्रदेश में भोपाल समेत कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। राज्य की कई नदियां और नाले उफान पर हैं। वहीं विदिशा में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। वहीं शहर में कई घर और मंदिर डूबने लगे हैं।
विदिशा (मध्य प्रदेश): मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में हो रही भारी बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। जगह-जगह जलभराव हो रहा है और नदियां, नाले और झरने उफान पर हैं।इस स्थिति को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है और संवेदनशील इलाकों में एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं विदिशा के हालात सबसे बुरे हो चुके हैं। यहां बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। कई घर और मंदिर डूबने लगे हैं।
नदी से 10 फीट ऊपर बह रहा पानी
विदिशा में लगातार हो रही बारिश के बाद बेतवा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है, जिससे नदी के किनारे बसे इलाकों में चिंता बढ़ गई है. सुबह से अब तक नदी का पानी करीब 10 से 12 फीट तक चढ़ गया है. हालात पर नजर रखने और जरूरत पड़ने पर बचाव कार्य के लिए रेस्क्यू टीमों को अलग-अलग जगहों पर तैनात किया गया है।
मंगलवार को भारी बारिश के कारण नदी का पानी किनारों को पार कर गया, जिससे नदी तट पर बने कई मंदिर भी डूब गए. इससे पता चलता है कि इलाके में पानी का स्तर कितना बढ़ गया है।
विदिशा में बेतवा खतरे के ऊपर बह रही
होम गार्ड्स के डिस्ट्रिक्ट कमांडर, एम. के. जैन ने बताया, "बेतवा नदी का जलस्तर सुबह से करीब 10 से 12 फीट बढ़ गया है. हमारी टीमें सभी जगहों पर तैनात हैं. जहां भी बचाव की जरूरत पड़ रही है, हम तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं।
अधिकारी ने बताया कि एहतियात के तौर पर नदी के घाटों को खाली करा लिया गया है. साथ ही, लोगों को सतर्क रहने और पानी का स्तर और बढ़ने पर सुरक्षित जगहों पर चले जाने की सलाह दी गई है। जैन ने कहा, "घाट को भी खाली करा दिया गया है और लोगों से कहा गया है कि वे सतर्क रहें और अगर पानी का स्तर बढ़ता है तो सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं. प्रशासन पूरी तरह से तैयार है और हमारी टीमें जहां भी जरूरी है, बचाव कार्य कर रही हैं।
विदिशा के अगले 4 दिन बड़े खतरनाक
अघिकारी एमके जैन ने बताया कि इस क्षेत्र के लिए अगले चार दिनों का वेदर अलर्ट जारी किया गया है, और अधिकारियों को अलग-अलग इलाकों से हो रही बारिश की जानकारी मिल रही है।
अधिकारी ने कहा, "अगर कहीं भी जलभराव या बाढ़ जैसी स्थिति बनती है, तो हमारी टीमें कार्रवाई के लिए तैनात हैं." इसके अलावा, राज्य की राजधानी भोपाल में भी पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है. भारी बारिश के बीच, भोपाल जिला प्रशासन ने आज, 11 अगस्त को, सभी सरकारी, निजी और सहायता प्राप्त स्कूलों में नर्सरी से 12वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए छुट्टी घोषित कर दी है. इसमें MPBSE, CBSE और ICSE से जुड़े संस्थान भी शामिल हैं।
यह आदेश कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी किया गया, जिसमें जिले में हो रही अत्यधिक बारिश का हवाला दिया गया. प्रशासन ने यह भी निर्देश दिया है कि शिक्षक और स्कूल का अन्य स्टाफ स्कूल के समय पर अपने-अपने दफ्तरों में मौजूद रहेंगे।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।