Guwahati में हड़कंप: TISS के गर्ल्स हॉस्टल बाथरूम के साबुनदानी में मिला स्पाई कैमरा

Published : Feb 25, 2026, 05:35 PM IST
Hidden camera

सार

असम के गुवाहाटी में टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (TISS) के गर्ल्स हॉस्टल में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बाथरूम के अंदर एक साबुनदानी में छिपा हुआ कैमरा मिला। इस घटना के बाद छात्राओं में डर और गुस्सा है।

असम के गुवाहाटी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के नामी टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (TISS) के कैंपस में बने गर्ल्स हॉस्टल में एक खुफिया कैमरा मिलने से हड़कंप मच गया है। आरोप है कि यह कैमरा हॉस्टल की तीसरी मंजिल पर बने एक बाथरूम में साबुनदानी के अंदर छिपाकर रखा गया था। यह घटना बुधवार सुबह करीब 9 बजे सामने आई। स्थानीय मीडिया से बात करते हुए एक छात्रा ने बताया कि बाथरूम जैसी निजी जगह पर इस तरह कैमरा मिलना यकीन से परे था। जैसे ही यह बात फैली, हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं में डर और गुस्सा फैल गया। कई छात्राओं ने कैंपस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यह घटना उनकी प्राइवेसी का घोर उल्लंघन है और इससे हॉस्टल की कमजोर सिक्योरिटी भी उजागर हो गई है।

साबुनदानी के अंदर छिपा था कैमरा

घटना की जानकारी फौरन हॉस्टल मैनेजमेंट और कॉलेज प्रशासन को दी गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मामले की जांच शुरू कर दी गई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "हमें घटना की जानकारी मिली है और हम संस्थान के अधिकारियों के साथ मिलकर जांच को आगे बढ़ा रहे हैं।" हालांकि, अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और न ही किसी संदिग्ध का नाम सामने आया है। एक छात्रा ने बताया, "तीसरी मंजिल के बाथरूम में साबुन रखने वाले डिब्बे के अंदर कैमरा छिपाया गया था। हम सब यह देखकर हैरान रह गए। हमें यकीन ही नहीं हो रहा था कि कोई बाथरूम के अंदर ऐसा कर सकता है।"

पुलिस ने जांच शुरू की

यह मामला सोशल मीडिया पर भी तेजी से फैल गया है। हालांकि, अभी तक कैंपस में कोई बड़ा विरोध प्रदर्शन नहीं हुआ है, लेकिन छात्राओं के बीच अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। इससे पहले भी देश के कई राज्यों में शिक्षण संस्थानों के हॉस्टल में खुफिया कैमरे मिलने पर बड़े प्रदर्शन और गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। गुवाहाटी के इस प्रतिष्ठित संस्थान में हुई इस घटना ने एक बार फिर कैंपस में प्राइवेसी और सुरक्षा के मुद्दे को गरमा दिया है। प्रशासन पर अब इस मामले में तेजी से कार्रवाई करने का दबाव बढ़ गया है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

यूपी बनेगा जापान का नया इंडस्ट्रियल ठिकाना? 500 एकड़ में बनेगी खास सिटी
Air India One से इजरायल पहुंचे पीएम मोदी, दुनिया में सबसे ज्यादा ट्रैक हुई फ्लाइट