करोड़ों का फ्लैट, सोसाइटी के गेट पर कीचड़-पानी! हाई-राइज सोसाइटी का वीडियो वायरल, उठे बड़े सवाल

Published : Sep 07, 2026, 11:26 AM IST
High Rise Society Viral Video

सार

High Rise Society Viral Video: करोड़ों रुपये के फ्लैट वाली हाई-राइज सोसाइटी के एंट्री गेट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कीचड़ और जलभराव देखकर महिला ने बुनियादी सुविधाओं पर सवाल उठाए। देखें वीडियो...

Luxury Flat Viral Video: शहरों में तेजी से बढ़ती हाई-राइज सोसाइटियां अक्सर लग्जरी लाइफस्टाइल की तस्वीर पेश करती हैं। ऊंची इमारतें, महंगे फ्लैट और आधुनिक सुविधाओं के बीच लोग बेहतर जिंदगी की उम्मीद से करोड़ों रुपये खर्च करते हैं। लेकिन अगर ऐसी ही किसी सोसाइटी के मुख्य गेट तक पहुंचने के लिए कीचड़ और पानी से होकर गुजरना पड़े, तो सवाल उठना लाजमी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने इसी विरोधाभास को सामने रखा है।

‘एक करोड़ से कम का फ्लैट नहीं’, फिर भी एंट्री पर कीचड़ और जमा पानी

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में निथि सिंह नाम की महिला अपने आसपास बनी ऊंची-ऊंची इमारतों की ओर इशारा करते हुए सोसाइटी के प्रवेश मार्ग की स्थिति दिखाती हैं। उनका कहना है कि यहां मौजूद किसी भी फ्लैट की कीमत एक करोड़ रुपये से कम नहीं है। उन्होंने बताया कि कुछ घरों के लिए लोगों ने करीब 1.25 करोड़ से 1.5 करोड़ रुपये तक खर्च किए हैं। वीडियो में हाई-राइज टावरों के सामने का रास्ता कीचड़ और जमा पानी से घिरा दिखाई देता है। महिला का कहना है कि सोसाइटी में आने-जाने के दौरान लोगों को इस गंदे और पानी भरे रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। नीचे देखें वायरल वीडियो-

ये भी पढ़ें- नताली रेनॉल्ड्स कौन हैं? Cat in the Hat कॉस्ट्यूम के भूतिया होने का दावा क्यों हो रहा वायरल

करोड़ों की प्रॉपर्टी और बुनियादी सुविधाओं का सवाल

निधि सिंह ने वीडियो में इस बात पर सवाल उठाया कि जब आसपास लगातार नई ऊंची इमारतें बन रही हैं और 30 मंजिल तक के नए टावर तैयार हो रहे हैं, तो प्रवेश मार्ग जैसी बुनियादी सुविधा की हालत क्यों नहीं सुधरी। उनकी नाराजगी सिर्फ सड़क की खराब स्थिति को लेकर नहीं है, बल्कि उस बड़े अंतर की ओर भी इशारा करती है जो कई तेजी से विकसित होते शहरी इलाकों में नजर आता है। एक तरफ प्रीमियम अपार्टमेंट प्रोजेक्ट तेजी से तैयार होते हैं, दूसरी ओर उनके आसपास सड़क, जल निकासी और पहुंच मार्ग जैसी सुविधाएं पीछे छूट जाती हैं।

ये भी पढ़ें- Delhi Metro Viral Video: फोन चिपकाकर डांस, 2 दिन में 13.5 करोड़ व्यूज, जानिए वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर लोगों ने भी उठाया यही मुद्दा

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने महंगे घर और खराब बाहरी सुविधाओं के इस अंतर पर खूब प्रतिक्रिया दी। कुछ लोगों ने इसे ‘करोड़ों का फ्लैट, लेकिन गेट पर कीचड़’ जैसी स्थिति बताया, जबकि कई यूजर्स ने कहा कि देश के तेजी से विकसित हो रहे शहरों में ऐसी समस्या कई नई हाउसिंग सोसाइटियों के आसपास देखने को मिलती है।

यह वीडियो एक अहम सवाल छोड़ता है, क्या महंगे घर के साथ आसपास की बुनियादी सुविधाओं को लेकर भी खरीदारों को स्पष्ट जानकारी और बेहतर व्यवस्था नहीं मिलनी चाहिए? वायरल क्लिप ने फिलहाल इस बहस को फिर से सामने ला दिया है कि लक्जरी हाई-राइज प्रोजेक्ट और जमीनी स्तर की नागरिक सुविधाओं के बीच संतुलन आखिर कैसे बनाया जाए।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Bahraich: घर में घुसकर बच्ची को उठा ले गया Leopard और फिर..., माता-पिता ने क्या बताया?
Delhi Building Collapse: दिल्ली सरकार की नई पॉलिसी, अब ये 5 मंजिला इमारतें होगीं सील