होली का त्योहार बुधवार 4 मार्च को देशभर में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान आम लोगों के साथ ही नेताओं ने भी जमकर होली खेली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से लेकर अरविंद केजरीवाल और तमाम मुख्यमंत्रियों ने भी खूब होली खेली।
लोकसभा LoP राहुल गांधी ने बुधवार को नई दिल्ली में 24 अकबर रोड स्थित AICC ऑफिस में पार्टी समर्थकों के साथ होली मनाई।
210
होली के दौरान राहुल गांधी ने जमकर अबीर-गुलाल लगाया। कांग्रेस दफ्तर पर होली खेलने आए कार्यकर्ताओं से उन्होंने हाथ भी मिलाया।
310
आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पार्टी लीडर मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और दुर्गेश पाठक के साथ बुधवार को नई दिल्ली में मनीष सिसोदिया के घर पर होली सेलिब्रेशन के दौरान।
अरविंद केजरीवाल को गुलाल लगाते आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता। पीछे दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी मर्लेना भी नजर आ रही हैं। बता दें कि केजरीवाल समेत आप के 23 नेताओं को राउज एवेन्यू कोर्ट ने हाल ही में दिल्ली शराब नीति मामले में बरी किया है।
510
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को नई दिल्ली में अपने घर पर BJP समर्थकों के साथ होली खेली।
610
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा बुधवार को नई दिल्ली में अपने घर पर होली मनाते हुए।
710
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान होली मनाती हुईं।
810
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बुधवार को देहरादून में उनके सरकारी आवास पर होली मिलन समारोह के दौरान माथे पर गुलाल लगाया गया।
910
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को जयपुर में अपने घर पर आयोजित 'होली स्नेह मिलन समारोह' में होली मनाते हुए।
1010
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार को चंडीगढ़ में राजभवन में आयोजित ‘होली मिलन समारोह’ के दौरान हरियाणा के राज्यपाल अशीम कुमार घोष को गुलाल लगाते हुए।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।