हैदराबाद में 17 साल के लड़के का कोहराम: 7 गाड़ियों को रौंदते हुए एक बुजुर्ग को मार डाला, CCTV में देखिए मंजर

Published : Aug 02, 2026, 08:08 PM IST
hyderabad minor car crash

सार

Hyderabad Car Accident News : हैदराबाद में रविवार को एक 17 साल के लड़के ने ऐसा कोहराम मचाया कि उसने अपनी कार को ऐसे दौड़ाई कि 7 दूसरी गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस भयानक हादसे में बाइक सवार 55 साल के एक शख्स की मौत भी हो गई।

हैदराबाद: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में रविवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। यहां एक 17 साल के लड़के ने अपनी कार से एक के बाद एक कई गाड़ियों को टक्कर मार दी, जिसमें 55 साल के एक शख्स की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। सोशल मीडिया पर इस हादसे का वीडियो वायरल हो रहा है।

एक के बाद एक कई गाड़ियों को मारी टक्कर

  • मधुरानगर पुलिस के मुताबिक, यह घटना रविवार सुबह करीब 11 बजे हुई। नाबालिग लड़का अपने एक साथी के साथ कार चला रहा था। तेज़ रफ़्तार कार ने पहले एक बाइक को ज़ोरदार टक्कर मारी और फिर बेकाबू होकर 7 और गाड़ियों से जा टकराई।
  • इस टक्कर में बाइक पर सवार दोनों लोगों को गंभीर चोटें आईं। उनमें से एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में सात अन्य गाड़ियों को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

CCTV कैमरों में कैद पूरा मंजर

टक्कर की यह पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी नाबालिग लड़के को हिरासत में ले लिया है। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

पहले भी हो चुका है ऐसा हादसा

-आपको बता दें कि इसी साल जुलाई में भी हैदराबाद के फिल्म नगर इलाके में एक ऐसा ही मामला सामने आया था। तब एक फेरारी स्पोर्ट्स कार रोड नंबर 5 पर मौजूद हिल व्यू अपार्टमेंट के मेन गेट से जा टकराई थी।

पुलिस के अनुसार, वह हादसा रविवार तड़के करीब 4 बजे हुआ था। लग्ज़री कार अपार्टमेंट के गेट से इतनी ज़ोर से टकराई कि गेट को काफी नुकसान हुआ। हालांकि, हादसे के तुरंत बाद कार में बैठे लोग गाड़ी को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गए थे। उस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं थी। पुलिस CCTV फुटेज की मदद से उस मामले की भी जांच कर रही है।

 

 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

मामी ने रात 3 तक भांजे के साथ की अय्याशी, फिर कर दिया कत्ल...इसके बाद भी वो नहीं मानी
Abhijeet Dipke के Father के पास कहां से आए इतने पैसे ? Surat RTI Activist | CJP Fund