Hyderabad Love Tragedy: 'वो मेरा नहीं, पर दिल मानता नहीं', सुसाइड नोट पढ़कर रो पड़े लोग

Published : Feb 26, 2026, 05:14 PM IST

हैदराबाद की एक यूट्यूबर ने सुसाइड कर लिया. उसका डेथ नोट पढ़कर लोग इमोशनल हो रहे हैं. उसने लिखा, 'वो मेरा नहीं है, पर दिल मानता नहीं'. प्यार में मिले दर्द की ये कहानी कई लोगों की आंखें नम कर रही है. जानिए उसने ये कदम क्यों उठाया.

PREV
15
बोनु कोमाली 3 साल से एक रिलेशनशिप में थी. लेकिन उनके रिश्ते में दरार आ गई और दोनों अलग हो गए. कोमाली इस ब्रेकअप से उबर नहीं पा रही थी. उसने बहुत कोशिश की, लेकिन वो अपने बॉयफ्रेंड को भुला नहीं पाई. उसकी यादें और प्यार कम नहीं हुआ. आखिर में उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया. मरने से पहले उसने अपने प्यार की गहराई और दर्द को बयां किया.
25

कोमाली ने लिखा, 'उसके प्यार के बिना आगे बढ़ने में डर और दर्द हो रहा है. मुझे पता है कि मुझे उसे भूल जाना चाहिए. मैं भूलने की पूरी कोशिश कर रही हूं. मुझे यह भी पता है कि वो मेरा नहीं है और वो मेरे साथ रहने की कोशिश नहीं कर रहा. फिर भी मेरा दिल उसके लिए इंतजार कर रहा है. मुझे उम्मीद है कि एक दिन वो मुझे अपना लेगा'.

35

उसने लिखा, 'उसे पूरी तरह से भूलकर आगे बढ़ना नामुमकिन लग रहा है. अगर मैं उसे पूरी तरह भूलकर आगे बढ़ गई और तब उसने मुझे पलटकर ढूंढा तो मैं क्या करूंगी? मैं उसके एक बार ढूंढने का इंतजार कर रही हूं. मेरी ख्वाहिश है कि जब वो थके तो मैं पानी बन जाऊं, जब खुश हो तो फूल बन जाऊं, जब बैठे तो सपना बन जाऊं और जब चले तो साया बन जाऊं'.

45

कोमाली ने आखिरी मैसेज अपनी मां को किया, जिसमें उसने लिखा, 'लव यू सो मच'. उसने मां से अपने भाई का ख्याल रखने को भी कहा. यह मैसेज देखकर कुवैत में रह रहीं मां घबरा गईं और तुरंत कॉल किया, लेकिन कोमाली ने फोन नहीं उठाया. इसके बाद उन्होंने कोमाली के दोस्तों को बताया. जब दोस्त फ्लैट पर पहुंचे तो कोमाली की जान जा चुकी थी.

55

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. यूट्यूब पर काफी पॉपुलर कोमाली का दुखद अंत हो गया. 

Note: आत्महत्या किसी भी समस्या का समाधान नहीं है. अगर आप या आपका कोई जानने वाला परेशान है, तो कृपया हेल्पलाइन से संपर्क करें और मदद लें. चुनौतियों का सामना करने की कोशिश करें.

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories