IAF Crash: असम के जोरहाट में एयरफोर्स का AN-32 प्लेन क्रैश, लैंडिंग के वक्त क्या हुआ?

Published : Jun 13, 2026, 12:16 PM ISTUpdated : Jun 13, 2026, 12:20 PM IST
Representative image of IAF AN 32 transport aircraft (File Photo/ Indian Air Force)

सार

Assam Plane Crash : आसमान से अचानक गिरा IAF का विमान... हादसे की पूरी कहानी क्या है? जोरहाट एयरफोर्स स्टेशन पर बड़ा हादसा, विमान क्रैश के पीछे का सच क्या? जोरहाट में AN-32 क्रैश... आखिर लैंडिंग के वक्त क्या हुआ?

Indian Air Force Aircraft Crash : असम के जोरहाट से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां भारतीय वायुसेना (IAF) का एक AN-32 ट्रांसपोर्ट प्लेन क्रैश हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा शनिवार को जोरहाट एयरफोर्स स्टेशन पर हुआ। संबंधित एजेंसियां इस हदासे के कारणों की जांच में जुट गई हैं।

कब और कैसे हुआ जोरहाट में प्लेन हुआ क्रैश?

  • IAF ने एक बयान जारी कर कहा, "असम के जोरहाट एयरफोर्स स्टेशन पर एक AN-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट हादसे का शिकार हो गया है। बाकी जानकारी का इंतजार है।"
  • अधिकारियों के मुताबिक, हादसे वाली जगह पर आग बुझाने का काम चल रहा है। शुरुआती रिपोर्ट्स में कहा गया है कि यह हादसा तब हुआ जब विमान जोरहाट एयरफील्ड पर उतरने की कोशिश कर रहा था।
  • हादसे के तुरंत बाद इमरजेंसी टीमों को मौके पर भेज दिया गया और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। मौके पर स्थानीय पुलिस और वायुसेना के अधिकारी पहुंचे हैं।

पायलट और क्रू मेंबर्स का क्या हुआ?

बता दें कि जोरहाट मे प्लेन क्रैश की यह घटना सुबह 10 बजे के आसपास की बताई जा रही है। वहीं शुरूआती जांच में अभी तक यह सामने नहीं आया है कि हादसे में विमान के पायलट का क्या हुआ। साथ ही विमान में मौजूद अन्य क्रू मेंबर्स के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

अनोखा चमत्कार: TMC के 19 बागी MPs के दिल में एक साथ उठा दर्द
आधी रात को ताला तोड़कर अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, क्या है TMC डरावना सच