
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जालौन के उरई कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम विवादों में घिर गया। यहां आईएएस अधिकारी औऱ मुख्य विकास अधिकारी रिंकू सिंह राही का एक कथित वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपने संबोधन में शहीद-ए-आजम भगत सिंह को लेकर टिप्पणी कर रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा फूट गया।