SIR Controversy: ज्ञानेश कुमार को अल्टीमेटम! क्या है CJP का अगला बड़ा प्लान?

Share this Video

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए 24 से 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। यह मामला उस मीडिया रिपोर्ट के बाद चर्चा में आया, जिसमें भारत निर्वाचन आयोग के भीतर ‘स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न’ (SIR) प्रक्रिया को लेकर कथित मतभेदों का जिक्र किया गया था। अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया पर जारी वीडियो बयान में कहा कि अगर ज्ञानेश कुमार पद से इस्तीफा नहीं देते हैं, तो 2 अक्टूबर 2026 को मुंबई से देशव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस आंदोलन को ‘जंतर-मंतर 2.0’ नाम दिया गया है। इस वीडियो में जानिए पूरा विवाद क्या है, CJP की क्या मांग है, SIR को लेकर रिपोर्ट में क्या दावा किया गया और 2 अक्टूबर को प्रस्तावित आंदोलन को लेकर क्या ऐलान किया गया है।

Related Video