
China J-35A Fighter Jet: चीन का J-35A तैयार, रडार को चकमा देने वाले फाइटर जेट की पहली झलक
चीन ने अपने सैन्य विमानन की ताकत दिखाने की तैयारी तेज कर दी है। चीन का नया J-35A Stealth Fighter जेट दक्षिणी चीन के ग्वांगडोंग प्रांत के झुहाई पहुंच गया है। यह विमान 16वें China International Aviation and Aerospace Exhibition यानी Airshow China 2026 में आकर्षण का बड़ा केंद्र बनने वाला है। इस बार J-35A को पहली बार फुल-साइज स्टैटिक डिस्प्ले के रूप में प्रदर्शित किया जाएगा। दो साल पहले इसी एयर शो में इस फाइटर जेट ने पहली बार सार्वजनिक रूप से उड़ान का प्रदर्शन किया था। इसकी तेज चढ़ाई, शानदार रोल और खास उड़ान क्षमताओं ने दर्शकों का ध्यान खींचा था। अब एक बार फिर दुनिया की नजरें चीन के इस पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ फाइटर पर हैं। आखिर J-35A कितना खास है? इसकी क्षमताएं क्या हैं और इसे लेकर दुनिया में इतनी चर्चा क्यों है? देखिए यह खास रिपोर्ट।