
Chinese Air Force: चीन का खतरनाक H-6K बॉम्बर एयरशो में दिखेगा, दुनिया देखेगी ड्रैगन की ताकत!
चीन एक बार फिर दुनिया के सामने अपनी सैन्य ताकत का बड़ा प्रदर्शन करने की तैयारी में है। दक्षिण चीन के ग्वांगडोंग प्रांत के झुहाई में 16वें China International Aviation and Aerospace Exhibition से पहले चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी एयरफोर्स का H-6K बॉम्बर पहुंच गया है। यह विमान 7 से 13 दिसंबर तक होने वाले एयरशो में स्टैटिक डिस्प्ले के लिए रखा जाएगा। इसके अलावा J-10C और J-16 फाइटर जेट के साथ Y-20B ट्रांसपोर्ट विमान के भी पहुंचने की उम्मीद है। इस एयरशो में सिर्फ लड़ाकू विमान ही नहीं, बल्कि AG600 Kunlong एम्फीबियस विमान और बिना इंसान के चलने वाले रोबोटिक भेड़िए भी आकर्षण का केंद्र होंगे। ये रोबोट खतरनाक इलाकों में निगरानी और सैन्य सहायता जैसे काम कर सकते हैं। आखिर चीन के इस मेगा एयरशो में क्या-क्या खास होगा? देखिए यह रिपोर्ट।