
Afghanistan School Blast: पढ़ाई के बीच क्लासरूम में भयानक धमाका, 7 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
अफगानिस्तान से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। पूर्वोत्तर अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में एक स्कूल के पास हुए भीषण धमाके में सात छात्रों की मौत हो गई, जबकि 99 तक लोग घायल बताए जा रहे हैं। तालिबान के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता के मुताबिक, शुरुआती जांच में धमाके की वजह स्कूल के पास खनन कंपनियों के विस्फोटक रखे जाने वाले डिपो को बताया गया है। धमाका इतना तेज था कि स्कूल की तीन कक्षाओं की छतें ढह गईं और क्लासरूम में रखे बच्चों के बैग, किताबें और अन्य सामान बिखर गए। हादसे के बाद घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कई छात्र इलाज करा रहे हैं। हालांकि, एक स्थानीय निवासी ने घटना की वजह को लेकर अनिश्चितता जताई है। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आखिर स्कूल के पास क्या हुआ था? देखिए इस दर्दनाक हादसे की पूरी रिपोर्ट।