
Delhi NCR Weather Alert: असनाब चक्रवात (Arnab Storm) के कारण आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी तबाही के बाद अब देश की राजधानी दिल्ली पर भी आफत के बादल मंडरा रहे हैं। मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-NCR में अगले तीन घंटों के भीतर बिजली कड़कने और तेज आंधी के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी है। बिगड़ते मौसम और कम दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से मौसम विभाग ने दिल्ली और आसपास के पूरे इलाके में रेड अलर्ट घोषित कर दिया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम के कई हिस्सों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवाएं चलेंगी। शुरुआत में हल्की बूंदाबांदी होगी, लेकिन देखते ही देखते बारिश काफी तेज हो जाएगी। प्रशासन ने लोगों से पूरी सावधानी बरतने की अपील की है।
मूसलाधार बारिश के चलते दिल्ली की सड़कों और निचले इलाकों में पानी भरने की आशंका बढ़ गई है। इससे कई जगह भीषण ट्रैफिक जाम लग सकता है। दिल्ली पुलिस ने वाहन चालकों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। जलभराव वाले रास्तों से गुजरते समय गाड़ियों को बहुत संभालकर चलाने को कहा गया है।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आकाशीय बिजली और आंधी-तूफान के दौरान लोग बड़े पेड़ों, बिजली के खंभों और पुरानी जर्जर इमारतों के नीचे बिल्कुल न खड़े हों। इसके अलावा, घरों में बिजली के उपकरणों को सुरक्षित रखने और जलभराव वाले इलाकों से दूर रहने की सलाह दी गई है।
खराब मौसम की वजह से अगले कुछ घंटों में इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI Airport) से आने-जाने वाली उड़ानों में देरी हो सकती है। यात्रियों से कहा गया है कि वे एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी एयरलाइन कंपनी से फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक कर लें।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।