IMD Heatwave Forecast: यूपी का प्रयागराज-बांदा 47°C के साथ सबसे गर्म, जानिए एमपी-छत्तीसगढ़, बिहार-झारखंड के शहरों का हाल

Published : May 22, 2026, 06:30 AM IST

IMD Heatwave Alert: 22 मई 2026 का IMD Weather Forecast जानिए। यूपी, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और बिहार के शहरों में हीटवेव, थंडरस्ट्रॉम, रेन अलर्ट और तापमान का पूरा अपडेट। जानें आज सबसे गर्म शहर कौन सा रहेगा और कहां मिलेगी राहत।

PREV
15
आज सबसे ज्यादा गर्म कौन? यूपी के शहरों में 47°C का कहर

22 मई 2026 को उत्तर प्रदेश देश के सबसे गर्म इलाकों में शामिल रहने वाला है। IMD के मुताबिक प्रयागराज और बांदा का अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। कानपुर 46°C, लखनऊ 45°C, आगरा और अलीगढ़ 44°C तक तपेंगे। मौसम विभाग ने कई शहरों में हीटवेव और गर्म रात की चेतावनी जारी की है। दिनभर तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों की मुश्किलें बढ़ाएंगी। सुबह से ही गर्मी का असर दिखेगा और दोपहर में सड़कें लगभग सूनी नजर आ सकती हैं। डॉक्टरों ने दोपहर 12 से 4 बजे तक घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। लगातार बढ़ते तापमान ने बिजली और पानी की मांग भी बढ़ा दी है। आने वाले 3-4 दिनों तक यूपी में पारा 45°C के आसपास बना रह सकता है।

25
झारखंड में गर्मी के बीच थंटरस्ट्रॉम की एंट्री, जमशेदपुर-रांची में अलर्ट

झारखंड में भीषण गर्मी के बीच मौसम करवट लेने जा रहा है। जमशेदपुर में 42°C और रांची में 39°C तापमान के साथ थंडरस्ट्रॉम, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। IMD के अनुसार 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। धनबाद में हालांकि आसमान साफ रहेगा और तापमान 43-44°C तक बना रहेगा। पलामू में 44°C तक गर्मी पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने बिजली गिरने और धूलभरी आंधी को लेकर येलो अलर्ट जैसी चेतावनी दी है। शाम के समय मौसम अचानक बदल सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि प्री-मानसून गतिविधियों के कारण झारखंड के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में हल्की गिरावट दर्ज होगी।

35
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कहीं हीटवेव तो कहीं थंडरस्ट्रॉम

मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर और उज्जैन में 42°C से 44°C के बीच तापमान रहने का अनुमान है। भोपाल में 23 मई से हीटवेव का असर तेज हो सकता है जबकि उज्जैन और इंदौर में भी गर्म हवाएं लोगों को परेशान करेंगी। दूसरी ओर छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बारिश और थंडरस्ट्रॉम का अलर्ट है, लेकिन रायपुर में 45°C तक हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है। रायपुर लगातार कई दिनों तक लू की चपेट में रह सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को हाइड्रेटेड रहने, धूप से बचने और बच्चों-बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। अगले 5 दिनों में मध्य भारत के कई शहरों में तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री अधिक रह सकता है। गर्म हवाओं और उमस का कॉम्बिनेशन लोगों को ज्यादा परेशान करेगा।

45
बिहार में भी बढ़ेगी तपिश, अगले 72 घंटे बेहद अहम

IMD के पैटर्न के अनुसार बिहार में भी 22 मई से गर्मी का असर तेज होने वाला है। पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर और आसपास के जिलों में तापमान 40°C से 44°C के बीच पहुंच सकता है। राज्य के दक्षिणी हिस्सों में लू जैसे हालात बनने की संभावना जताई गई है। हालांकि कुछ इलाकों में शाम के समय बादल छाने और हल्की आंधी चलने की संभावना भी बनी हुई है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी और पश्चिमी गर्म हवाओं के टकराव से मौसम अस्थिर रहेगा। बिहार के कई शहरों में रात का तापमान भी सामान्य से ज्यादा रहेगा, जिससे लोगों को राहत नहीं मिलेगी। अगले 72 घंटे बुजुर्गों, बच्चों और बाहर काम करने वाले लोगों के लिए बेहद संवेदनशील माने जा रहे हैं।

55
कहां बारिश, कहां लू? जानिए अगले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

देश के उत्तर और मध्य हिस्सों में मौसम दो अलग-अलग तस्वीरें दिखा रहा है। एक तरफ यूपी, मध्य प्रदेश और रायपुर जैसे शहर हीटवेव की गिरफ्त में हैं, वहीं झारखंड और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में थंडरस्ट्रॉम और बारिश की गतिविधियां बढ़ रही हैं। IMD के अनुसार 26-27 मई तक झारखंड में तापमान 2-3 डिग्री तक गिर सकता है, जबकि यूपी के कई शहरों में पारा अभी भी 45°C के आसपास बना रहेगा। आगरा, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज और बांदा में लू का असर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों को पर्याप्त पानी पीने, धूप में निकलने से बचने और मौसम अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी है। आने वाले दिनों में प्री-मानसून एक्टिविटी बढ़ने से पूर्वी भारत को कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन उत्तर भारत में गर्मी फिलहाल कम होती नहीं दिख रही।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Photos on

Recommended Stories