UP Chunav 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर खींचतान! इमरान मसूद ने अखिलेश को दिया क्लियर मैसेज!

Published : Nov 26, 2026, 11:55 AM IST
UP Chunav Imaran Masood on Akhilesh Yadav

सार

यूपी में सपा-कांग्रेस सीट बंटवारे पर चर्चा जारी है। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने 60 सीटों के समझौते पर सवाल उठाए। उन्होंने साझा फैसलों की वकालत की। बीजेपी के खिलाफ उन्होंने राहुल गांधी को मुख्य चेहरा बताया।

उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर हलचल तेज हो गई है। चर्चा है कि कांग्रेस करीब 60 सीटों पर समझौता कर सकती है, लेकिन कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने इस तरह की संभावनाओं पर कड़े सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव लड़कर मजाक नहीं करेगी, बल्कि उसे अपनी पार्टी का वजूद और संगठन मजबूत करना है। सपा की ओर से सीटों की लिस्ट और अलग से मेनिफेस्टो जारी किए जाने पर भी उन्होंने सवाल उठाए। इमरान मसूद ने गठबंधन की राजनीति में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस और साझा फैसलों को जरूरी बताया। वहीं, बीजेपी के खिलाफ लड़ाई में उन्होंने राहुल गांधी को सबसे अहम चेहरा बताया। सवाल यह है कि क्या यूपी में सपा और कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर सहमति बन पाएगी या गठबंधन में खींचतान और बढ़ेगी? सुनिए इमरान मसूद का पूरा बयान।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

UP Politics: अमेठी-रायबरेली में कांग्रेस को सिर्फ 1 सीट, गांधी परिवार की विरासत vs SP के आंकड़े, फॉर्मूले पर पेंच कहां?
26/11 Anniversary पर Bhumi Pednekar का Emotional Message! आतंकवाद पर कही ऐसी बात, जीत लिया दिल