
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा ICC Men's T20 World Cup का मुकाबला जीतने पर टीम और देशवासियों को हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने मैच के विजयी क्षण को देखने के बाद खुशी जाहिर करते हुए कहा कि भारत इस जीत का सच्चा हकदार था। उन्होंने कहा कि यह जीत पूरे देश के लिए गर्व और खुशी का अवसर है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हमेशा से सर्वश्रेष्ठ रहे हैं और आगे भी रहेंगे। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने मैदान पर विश्व चैंपियन की तरह खेल दिखाया और अपने प्रदर्शन से देश का मान बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जीत एक बार फिर साबित करती है कि अनुशासन, कड़ी मेहनत और राष्ट्र प्रेम की भावना के साथ खेलते हुए खिलाड़ी हमेशा बेहतर परिणाम हासिल करते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2024 में लगभग दो वर्ष पहले भी भारत ने South Africa national cricket team को हराकर वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। अब भारत ने New Zealand national cricket team को हराकर क्रिकेट इतिहास में एक और गौरवशाली अध्याय जोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि यह जीत भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत ही गर्व और खुशी का क्षण है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि Narendra Modi Stadium, Ahmedabad में मौजूद दर्शकों ने भी शानदार राष्ट्र प्रेम और उत्साह का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि दर्शकों ने खिलाड़ियों का जिस उत्साह के साथ समर्थन किया, वह वाकई बेमिसाल है और इससे खिलाड़ियों का मनोबल भी काफी बढ़ा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान Surya kumar Yadav सहित टीम के खिलाड़ियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि Abhishek Sharma, Jasprit Bumrah, Hardik Pandya, Arshdeep Singh, Ishan Kishan और Sanju Samson सहित पूरी टीम ने बेहतरीन खेल के साथ सूझबूझ का प्रदर्शन किया। उन्होंने भारतीय टीम के चयनकर्ताओं को भी उत्कृष्ट खिलाड़ियों के चयन के लिए बधाई दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi लगातार क्रिकेट सहित सभी खेलों और खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम के जांबाज और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने देश का सम्मान बढ़ाया है और इस शानदार जीत पर पूरा राष्ट्र उन्हें बधाई दे रहा है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।