
PM Modi Historic Israel Visit: भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 फरवरी 2026 को होने वाले इजराइल दौरे को लेकर वहां के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू खासे उत्साहित हैं। उन्हाेंने पीएम मोदी को अपना सबसे प्यारे दोस्त कहते हुए लिखा कि हम सब उनका स्वागत करने के लिए बेकरार हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर जारी एक पोस्ट में यह भी शेयर किया कि पीएम मोदी के इजराइल दौरे के दौरान किन-किन बिंदुओं पर चर्चा होगी। जिसमें आतंकवाद से लेकर एआई तक की स्ट्रैटजी तक का चर्चा है। नेतन्याहू की इस पोस्ट में सबसे ज्यादा चर्चा हेक्सागन ऑफ़ अलायंस (Hexagon of Alliance) की चर्चा है।
प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने लिखा, आज सुबह कैबिनेट मीटिंग की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस आने वाले बुधवार को होने वाले इज़राइल दौरे पर चर्चा हुई। यह दौरा सिर्फ औपचारिक मुलाकात नहीं है, बल्कि भारत और इज़राइल के बीच गहरा स्ट्रेटेजिक गठबंधन और सहयोग का प्रतीक है। दोनों देशों की पार्टनरशिप सिक्योरिटी, टेक्नोलॉजी और रीजनल कोऑपरेशन में नई ऊँचाइयों तक पहुंच रही है।
प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के अनुसार PM मोदी के दौरे से पहले, उनके साथ बैठक में साझा किया गया कि यह दौरा मिडिल ईस्ट, यूरोप, अफ्रीका और एशिया के देशों के बीच स्थिरता और प्रोग्रेस की दिशा में एक मजबूत धुरी बनाने का अवसर है। क्या यह गठबंधन कट्टरपंथी और सुरक्षा खतरों के खिलाफ एक नई रणनीति तैयार कर सकता है? टेक्नोलॉजी, सुरक्षा और इनोवेशन में मिलकर काम करना इस गठबंधन का मुख्य आधार है।
प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बताया कि दोनों देश AI, क्वांटम कंप्यूटिंग और साइबर सेक्योरिटी में मिलकर काम कर रहे हैं। इसका मकसद है दुनिया में टेक्नोलॉजी लीडरशिप हासिल करना। भारत और इज़राइल की यह साझेदारी आने वाले सालों में इनोवेशन और स्टार्टअप्स के लिए नया अवसर पैदा करेगी।
प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने नेगेव क्षेत्र में नई बस्ती और एयरपोर्ट कंस्ट्रक्शन की दिशा में तेजी से काम करने का निर्देश दिया है। रमत डेविड और ज़िकलाग में इन प्रोजेक्ट्स से इज़राइल में नागरिकों के लिए बेहतर विकास का रास्ता खुलेगा। क्या यह कदम दोनों देशों के बीच व्यापार और यात्रा को और मजबूत करेगा?
प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बताया कि इज़राइल में नई बस्तियों और इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को मंज़ूरी देना दोनों देशों के सामरिक विज़न का हिस्सा है। यह कदम आने वाली पीढ़ियों के लिए स्थिरता और प्रोग्रेस सुनिश्चित करेगा। भारत और इज़राइल मिलकर भविष्य बना रहे हैं, न कि सिर्फ उसका इंतजार कर रहे हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।