Public Holiday: छुट्टियों के मामले में बादशाह है भारत, जानें 2 और 3 नंबर पर कौन सा देश है...

Published : Feb 17, 2026, 05:13 PM IST

त्योहार आते ही खुशी छा जाती है, लेकिन अगर वही त्योहार रविवार को पड़ जाए तो सबका चेहरा उतर जाता है। सब यही सोचते हैं कि अरे यार, एक छुट्टी खराब हो गई। पर क्या आप जानते हैं कि भारत में कुल कितनी छुट्टियां मिलती हैं और भारत दुनिया में किस नंबर पर है?

PREV
17
साल में 42 छुट्टियां

आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत दुनिया में सबसे ज्यादा छुट्टियां देने वाला देश है। ज्यादातर देश साल में औसतन 13 छुट्टियां देते हैं। वहीं भारत में 42 पब्लिक हॉलिडे मिलते हैं।

27
नंबर वन पर है भारत

रिपोर्ट्स के मुताबिक, छुट्टियों के मामले में भारत 190 देशों को पीछे छोड़कर नंबर वन बन गया है। देश में राष्ट्रीय, धार्मिक और राज्यों के त्योहार मिलाकर कुल 42 छुट्टियां होती हैं।

37
त्योहारों की राजधानी भारत

भारत को 'त्योहारों की राजधानी' भी कहा जाता है। यह खिताब भारत की सांस्कृतिक और धार्मिक विविधता को दिखाता है। यहां हर धर्म के त्योहारों पर राष्ट्रीय या स्थानीय छुट्टी होती है।

47
हर महीने कोई न कोई त्योहार

भारत में लगभग हर महीने कोई न कोई त्योहार होता ही है। ये छुट्टियां परिवार के साथ वक्त बिताने और आराम करने का मौका देती हैं। राष्ट्रीय छुट्टियां करीब 21 हैं, पर राज्यों की छुट्टियां मिलाकर ये 42 हो जाती हैं।

57
दूसरे नंबर पर कौन सा देश?

भारत के बाद सबसे ज्यादा छुट्टियां देने वाला देश नेपाल है, जहां साल में 35 छुट्टियां होती हैं। नेपाल की संस्कृति पर हिंदू-बौद्ध परंपराओं का गहरा असर है। यहां दशहरा, तीज जैसे त्योहार मनाए जाते हैं।

67
तीसरे नंबर पर म्यांमार

30 पब्लिक हॉलिडे के साथ म्यांमार तीसरे स्थान पर है। यहां बौद्ध त्योहार प्रमुखता से मनाए जाते हैं। छुट्टियों के मामले में एशियाई देश सबसे आगे हैं, जिसका कारण यहां की सांस्कृतिक विविधता है।

77
छुट्टियों से घटती है प्रोडक्टिविटी?

माना जाता है कि ज्यादा छुट्टियों से प्रोडक्टिविटी पर असर पड़ता है। लेकिन ये छुट्टियां काम के लिए नया जोश भी भरती हैं। इससे टूरिज्म और शॉपिंग को बढ़ावा मिलता है, जो इकोनॉमी के लिए अच्छा है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories