
Premium Seats in Airlines: भारत में एयरलाइंस प्रीमियम सीटों की संख्या बढ़ा रही हैं। विंटर शेड्यूल 2026 में भारतीय एयरलाइंस की प्रीमियम सीटों की संख्या पिछले साल की तुलना में 3.1 फीसदी बढ़ी है। इसमें सबसे बड़ी वृद्धि इंडिगो ने दर्ज की है। भारतीय एयरलाइंस की कुल प्रीमियम सीटों की संख्या पिछले विंटर शेड्यूल के 15.86 लाख से बढ़कर लगभग 16.5 लाख हो गई है।
कॉर्पोरेट यात्री, छोटे और मध्यम उद्यमों से जुड़े लोग, पेशेवर और अधिक सुविधाओं के लिए अतिरिक्त भुगतान करने को तैयार पर्यटकों की मांग एयरलाइंस को प्रीमियम सीटें बढ़ाने के लिए प्रेरित कर रही है।
भारतीय एयरलाइंस में प्रीमियम सीटों की संख्या सबसे ज्यादा इंडिगो ने बढ़ाई है। सीटों की संख्या पिछले साल की तुलना में 32.4 फीसदी बढ़कर 5.63 लाख हो गई। एक साल पहले यह 4.25 लाख थी। यानी एक साल में 1.38 लाख प्रीमियम सीटों की बढ़ोतरी। इस वृद्धि का अधिकांश हिस्सा घरेलू उड़ानों में है। इंडिगो ने घरेलू उड़ानों में 1.35 लाख अतिरिक्त प्रीमियम सीटें शामिल की हैं। इसके साथ ही घरेलू प्रीमियम सीट क्षमता 3.62 लाख से 37.3 फीसदी बढ़कर 4.97 लाख हो गई है।
भले ही इंडिगो तेजी से प्रीमियम सीटें बढ़ा रही है, लेकिन देश में सबसे ज्यादा प्रीमियम सीटें एयर इंडिया के पास ही हैं। हालांकि, विंटर शेड्यूल 2026 में एयर इंडिया की प्रीमियम सीट क्षमता 2.6 फीसदी घटकर 8.46 लाख रह गई। पिछले विंटर शेड्यूल में यह 8.69 लाख थी। घरेलू उड़ानों में प्रीमियम सीटें 3.1 फीसदी घटकर 6.59 लाख से 6.39 लाख हो गईं।
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी प्रीमियम सीट क्षमता कम की है। विंटर शेड्यूल 2026 में कंपनी की कुल प्रीमियम सीट क्षमता 18.3 फीसदी घटकर 1.99 लाख रह गई। एक साल पहले यह 2.43 लाख थी।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।