
स्विट्जरलैंड में भारतीय मूल के अरबपति कारोबारी पंकज ओसवाल की बड़ी बेटी वसुंधरा ओसवाल ने अपने साथ हुए नस्लीय भेदभाव का एक कड़वा अनुभव शेयर किया है। वसुंधरा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उनका एक स्विस पड़ोसी घर के बाहर लॉन की घास काटने वाली मशीन चलाने पर उनसे बदसलूकी करता दिख रहा है।
वसुंधरा के मुताबिक, यह घटना गुरुवार दोपहर की है। एक शख्स उनके घर के गेट पर आया और तुरंत लॉन घास काटने की मशीन (Lawn Mower) बंद करने को कहा। जब वसुंधरा ने वजह पूछी तो वह चिल्लाने लगा और बोला, "तुम भारत में नहीं रहती हो।" वीडियो में देखा जा सकता है कि वसुंधरा शांति से उसे समझा रही हैं कि गुरुवार को ऐसी मशीनें इस्तेमाल करने पर कोई कानूनी रोक नहीं है, लेकिन वह शख्स लगातार बहस करता रहा।
वसुंधरा ने अपनी पोस्ट में स्विट्जरलैंड जैसे 'विकसित' देश के लोगों की छोटी सोच की कड़ी आलोचना की। उन्होंने लिखा, "हम उम्मीद करते हैं कि एक 'विकसित' देश में लोग ज्यादा समझदार होंगे, लेकिन यहां मामला उल्टा है। किसी देश का विकास वहां के इंफ्रास्ट्रक्चर से तय होता है या वहां के लोगों की सोच से? जब वहां के नागरिक अलग-अलग संस्कृतियों के लोगों से घुलना-मिलना नहीं जानते, तो पश्चिमी संस्कृति को एशियाई संस्कृति से बेहतर क्यों माना जाता है?"
वसुंधरा ने बताया कि उनका परिवार पिछले आठ साल से स्विट्जरलैंड में रह रहा है और उन्होंने देश के सबसे बड़े निजी घरों में से एक बनाया है, फिर भी उन्हें बार-बार भेदभाव का सामना करना पड़ता है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय स्विस लोगों से बेहतर आर्थिक स्थिति में रहने वाले अलग रंग के भारतीयों को जानबूझकर निशाना बनाया जाता है। बता दें कि ओसवाल परिवार पिछले करीब एक दशक से स्विट्जरलैंड में रह रहा है। कुछ साल पहले उन्होंने देश के सबसे महंगे निजी घरों में से एक 'विला वारी' (Villa Vari) को करीब 1,649 करोड़ रुपये में खरीदा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इतनी आलीशान जिंदगी जीने के बावजूद इस भारतीय परिवार को पहले भी स्थानीय स्तर पर कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।