Farmers Protest: अमेरिका डील के खिलाफ 12 फरवरी को देश भर में किसान प्रदर्शन

Published : Feb 09, 2026, 07:54 AM IST
Farmers Protest: अमेरिका डील के खिलाफ 12 फरवरी को देश भर में किसान प्रदर्शन

सार

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा 12 फरवरी को देशव्यापी प्रदर्शन करेगा। किसानों का आरोप है कि सरकार ने अमेरिकी दबाव में बाजार खोल दिए हैं। इस समझौते में दोनों देश आयातित सामानों पर टैक्स कम करेंगे।

नई दिल्ली: भारत और अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते पर संयुक्त किसान मोर्चा समेत कई संगठनों ने गुस्सा जताया है और 12 फरवरी को देश भर में प्रदर्शन का ऐलान किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पुतले जलाने का फैसला किया है।

किसानों के हितों की रक्षा का भरोसा

मोर्चा ने कहा, 'भारत सरकार ने किसानों के हितों की रक्षा करने का भरोसा दिया है। लेकिन, इस समझौते ने अमेरिकी कृषि क्षेत्र के लिए हमारे बाजार खोल दिए हैं। सरकार अमेरिकी दबाव के आगे झुक गई है। इसलिए, हम 12 फरवरी को होने वाले प्रदर्शन का समर्थन करेंगे। साथ ही, हम एक अलग प्रदर्शन के लिए भी तारीख तय करेंगे।'

भारत और अमेरिका के बीच बहुप्रतीक्षित अंतरिम व्यापार समझौता

भारत और अमेरिका के बीच बहुप्रतीक्षित अंतरिम व्यापार समझौते का अंतिम ढांचा (फ्रेमवर्क) शनिवार को जारी किया गया। इसके मुताबिक, अमेरिका भारत से आयात होने वाले सामानों पर मौजूदा 50% टैक्स को घटाकर 18% करेगा, जबकि भारत अमेरिकी खाद्य, मशीनरी, और कृषि उत्पादों सहित कई उत्पादों के आयात पर टैक्स को पूरी तरह से खत्म या कम कर देगा। साथ ही, कुछ डेयरी और कृषि क्षेत्र के उत्पादों को छोड़कर, देश के कृषि और डेयरी क्षेत्र को अमेरिकी सामानों के प्रवेश से दूर रखा गया है। इस तरह देश के किसानों के हितों की रक्षा की गई है।

इस समझौते के असर से भारत के लिए 30 लाख करोड़ डॉलर (2700 लाख करोड़ रुपये) का अमेरिकी बाजार खुल जाएगा, वहीं भारत ने अमेरिका से 45 लाख करोड़ रुपये के सामान खरीदने का भरोसा दिया है। यह समझौता भारत के कृषि क्षेत्र को इससे बाहर रखकर किया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति के दफ्तर से भारतीय सामानों पर टैक्स कटौती को 7 फरवरी से ही लागू करने का आदेश जारी किया गया है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

इस्लामाबाद मस्जिद में घातक बम धमाके के बाद क्यों वायरल हुआ पुतिन का कमेंट?
उन्नाव केस में कुलदीप सेंगर की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई