अमेरिका में भारतीय ग्रॉसरी स्टोर खुलते ही सस्ते ऑफर के लिए टूट पड़ी भीड़, वीडियो वायरल

Published : Jul 06, 2026, 02:28 PM IST
Indian Grocery Store Opening Chaos Instagram Viral Video

सार

Indian Grocery Store Opening Chaos in New Jersey: अमेरिका के न्यू जर्सी में एक भारतीय ग्रॉसरी स्टोर की ओपनिंग पर उमड़ी भारी भीड़ और खरीदारी के लिए मची होड़ का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसपर सोशल मीडिया पर नई बहस छिड़ गई है। देखें

Instagram Viral Video: अमेरिका के न्यू जर्सी राज्य में भारतीय ग्रॉसरी चेन Patel Brothers के नए स्टोर की शुरुआत लोगों के बीच चर्चा का बड़ा विषय बन गई। उद्घाटन के मौके पर बड़ी संख्या में ग्राहक स्टोर पहुंचे, लेकिन कुछ ही देर में हालात ऐसे बन गए कि खरीदारी का माहौल धक्का-मुक्की और अफरा-तफरी में बदल गया। इस पूरी घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और इस वीडियो को लेकर अब नई बहस छिड़ गई है।

उद्घाटन ऑफर्स के लिए स्टोर में उमड़ी भारी भीड़

न्यू जर्सी के पिस्काटावे में खुले Patel Brothers स्टोर पर पहले दिन ही सैकड़ों लोग खरीदारी के लिए पहुंच गए। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ग्राहक कम कीमत पर मिल रहे सामान को जल्दी लेने की कोशिश में एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में नजर आए। कई लोग सब्जियां और अन्य सामान तेजी से अपनी ट्रॉली में भरते दिखाई दिए, जबकि स्टोर का स्टाफ लगातार भीड़ को संभालने की कोशिश करता रहा। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि परवल जैसी सब्जी बेहद कम कीमत पर उपलब्ध होने की वजह से ग्राहकों की संख्या अचानक बढ़ गई। हालांकि, इस संबंध में स्टोर की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। नीचे देखें इंस्टाग्राम वायरल वीडियो-

 

 

सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग राय देखने को मिली। कई यूजर्स ने भीड़ के व्यवहार को अनुचित बताते हुए कहा कि खरीदारी के दौरान इस तरह की जल्दबाजी और धक्का-मुक्की से बचना चाहिए।

न्यू जर्सी में रहने वाली एक भारतीय मूल की महिला ने कमेंट करते हुए लिखा कि इस तरह के दृश्य देखकर उन्हें असहज महसूस हुआ। उनका कहना था कि बढ़ती महंगाई के बावजूद खरीदारी हमेशा संयम और जिम्मेदारी के साथ की जानी चाहिए।

एक और यूजर ने लिखा, ये वही लोग हैं जो भारत में अपने रिश्तेदारों से मिलने आते हैं तो अमीर होने का दिखावा करते हैं।

कुछ अन्य यूजर्स ने भी ऐसी घटनाओं को भारतीय समुदाय की छवि से जोड़ते हुए आलोचना की। उनका कहना था कि सार्वजनिक जगहों पर अनुशासन बनाए रखना हर किसी की जिम्मेदारी है।

Black Friday से तुलना, उठे आयोजन पर सवाल

दूसरी ओर, बड़ी संख्या में लोगों ने इस आलोचना का विरोध भी किया। उनका तर्क था कि भारी छूट वाले आयोजनों में भीड़ का इस तरह उमड़ना केवल भारतीय समुदाय तक सीमित नहीं है। कई यूजर्स ने अमेरिका में होने वाली Black Friday सेल का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां भी इसी तरह की भीड़ और अफरा-तफरी अक्सर देखने को मिलती है। कई लोगों का मानना है कि ऐसी स्थिति के लिए केवल ग्राहकों को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं होगा। उनके अनुसार, यदि किसी स्टोर में उद्घाटन या विशेष ऑफर्स के दौरान बड़ी भीड़ आने की संभावना हो तो पहले से पर्याप्त स्टाफ, सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन की तैयारी होनी चाहिए।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Mumbai Rains: मुंबई में आने वाला है बड़ा खतरा? सरकार ने दिया वर्क फ्रॉम होम का आदेश
पुणे का वीडियो वायरल: अचानक फट गई पूरी सड़क, आसमान तक पहुंचा पानी का तेज फव्वारा!