
इंसान की जिंदगी में सोशल लाइफ बहुत मायने रखती है। पड़ोसियों से बातचीत और दोस्ती एक अच्छी लाइफस्टाइल का हिस्सा है। लेकिन, अमेरिका के सबर्ब (उपनगरीय इलाकों) की लाइफस्टाइल कैसी होती है, इसे लेकर एक भारतीय युवक का वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। नितिन मल्होत्रा नाम के इस युवक ने अपने वीडियो में दिखाया है कि करोड़ों के आलीशान घरों वाले उनके मोहल्ले में शाम के 6 बजे भी कोई इंसान नजर नहीं आता।
नितिन बताते हैं कि शाम के 6 बज चुके हैं, लेकिन इन घरों के बीच बनी सड़कों पर कोई नहीं दिख रहा। इन घरों की कीमत 5 करोड़ से लेकर 15 करोड़ रुपये तक है। नितिन इस सन्नाटे की तुलना भारत की भीड़भाड़ और चहल-पहल से करते हैं। उनका कहना है कि भारत में आप कहीं भी घर से बाहर निकलें, तो एक अलग ही एनर्जी देखने को मिलती है, जो अमेरिका में बिल्कुल गायब है। पिछले पांच साल से अमेरिका में रह रहे नितिन वीडियो में यह भी पूछते नजर आते हैं कि 'आखिर लोग अमेरिका आते ही क्यों हैं?'
नितिन के मुताबिक, यह हाल सिर्फ फ्लोरिडा का नहीं है। टेक्सास, कैलिफोर्निया और न्यूयॉर्क जैसी जगहों पर भी यही स्थिति है। उनका कहना है कि कुछ भारतीय या देसी कम्युनिटी वाले इलाकों को छोड़ दें, तो अमेरिका का ज्यादातर हिस्सा इसी तरह सुनसान रहता है।
इस वीडियो पर लोगों के खूब रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'यह देखने में भले ही शांत लग रहा हो, लेकिन बहुत अकेलापन महसूस कराता है।' दूसरे ने कमेंट किया, 'पैसा लोगों और समाज की जगह नहीं ले सकता।' एक अन्य यूजर ने पूछा, 'घर तो बहुत खूबसूरत हैं, लेकिन लोग कहां हैं?' हालांकि, कुछ लोगों ने नितिन की आलोचना भी की। उनका कहना था कि वहां के लोग शांति पसंद करते हैं, यही उनकी लाइफस्टाइल है और कई लोग इसी शांति की तलाश में ही विदेश जाते हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।