
नई दिल्ली/जालना: भारतीय रेलवे (Indian Railways) में अक्सर यात्रियों के अनोखे कारनामे देखने को मिलते हैं, लेकिन इस बार जो हुआ उसने रेलवे प्रशासन से लेकर सोशल मीडिया तक हड़कंप मचा दिया। चलती ट्रेन के फर्स्ट AC कूपे (प्राइवेट केबिन) को एक आलीशान 'हनीमून सुइट' में बदल दिया गया। लेकिन जैसे ही इस "हनीमून ऑन व्हील्स" का वीडियो इंटरनेट पर लीक हुआ, रेलवे महकमे में खलबली मच गई। इसके बाद जो हुआ, उसने इस पूरी प्रेम कहानी में एक बड़ा ट्विस्ट ला दिया-एक सरकारी कर्मचारी सस्पेंड हो गया और पुलिस केस दर्ज कर लिया गया।
सब कुछ सामान्य चल रहा था, तभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर एक यूजर ने एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो को जिसने भी देखा, उसकी आंखें खुली की खुली रह गईं। ट्रेन नंबर 11002 नंदीग्राम एक्सप्रेस के फर्स्ट AC का एक प्राइवेट कूपे किसी फाइव-स्टार होटल के लग्जरी रूम जैसा दिख रहा था। पूरे केबिन का कायाकल्प कर दिया गया था। छत से लाल, गुलाबी और सफेद गुब्बारे लटक रहे थे। दीवारों पर खूबसूरत फूलों की सजावट थी और दिल के आकार के पर्दों ने माहौल को पूरी तरह रोमांटिक बना दिया था। इतना ही नहीं, बर्थ पर गुलाब की पंखुड़ियों से एक बड़ा सा दिल बनाया गया था, फेयरी लाइट्स जगमगा रही थीं और दीवार पर बड़े-बड़े अक्षरों में "I LOVE YOU" लिखा हुआ था। इस बॉलीवुड स्टाइल डेकोरेशन ने इंटरनेट पर आग लगा दी।
Indian Railways suspends ticket checker after a couple privately hired a decorator to turn their 1st AC coupe into a romantic setup on Nandigram Express.
Ministry calls the unauthorised entry a "serious lapse"; departmental inquiry ordered. pic.twitter.com/xhj0zkQlZR— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) July 8, 2026
जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, दक्षिण मध्य रेलवे (South Central Railway) के आला अधिकारियों के कान खड़े हो गए। तुरंत इस बात की तफ्तीश शुरू हुई कि आखिर चलती ट्रेन में इतना भारी-भरकम डेकोरेशन कैसे संभव हुआ? जांच में जो सच सामने आया, उसने रेलवे के सुरक्षा दावों की पोल खोल कर रख दी। रेलवे द्वारा जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, 6 जुलाई 2026 को नंदीग्राम एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक नए शादीशुदा जोड़े ने अपने सफर को यादगार बनाने के लिए ऑनलाइन एक प्राइवेट डेकोरेटर को हायर किया था। जब ट्रेन जालना रेलवे स्टेशन पर रुकी, तो वह डेकोरेटर साजो-सामान के साथ चुपके से फर्स्ट AC कोच के अंदर घुस गया। चौंकाने वाली बात यह थी कि कोच में तैनात टिकट चेकर (TC) ने न तो उसे रोका और न ही उसकी कोई चेकिंग की। इसे सुरक्षा के लिहाज से एक बेहद गंभीर चूक माना गया।
रोमांस के इस चक्कर में ऑन-ड्यूटी टिकट चेकर (TC) की नौकरी पर बन आई। रेलवे ने इस लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया और तत्काल प्रभाव से संबंधित टिकट चेकर को सस्पेंड कर दिया। रेलवे ने अपने बयान में कहा: "जालना स्टेशन पर डेकोरेटर का कोच में प्रवेश पूरी तरह से बिना अनुमति के था। संबंधित कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है और एक विस्तृत विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।" मामला यहीं नहीं रुका। रेलवे ने उस प्राइवेट डेकोरेटर के खिलाफ भी कानूनी शिकंजा कस दिया है। बिना टिकट यात्रा करने, ट्रेन में अवैध रूप से घुसने और ट्रेसपासिंग (बिना अनुमति प्रवेश) के आरोप में रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
अजब-गज़ब भारतीय रेलवे
कहीं समोसा खाने के लिए लोको पायलट पूरी ट्रेन रोक देता है
कहीं फर्स्ट क्लास कूपे को सुहागरात के लिए सजा दिया
अब रेलवे से बस एक सवाल है कि टिकट, सीट और पैंट्री के अलावा और कौन-कौन सी ‘प्रीमियम सर्विसेज़’ मेन्यू में शामिल हैं? pic.twitter.com/XyhpUAW6o7— Ravish Pal Singh (@ReporterRavish) July 8, 2026
इस वीडियो ने इंटरनेट की दुनिया को दो धड़ों में बांट दिया है। एक तरफ जहां युवाओं और मीम बनाने वालों की बाढ़ आ गई है, वहीं दूसरी तरफ गंभीर सवाल भी उठाए जा रहे हैं। कई यूजर्स ने जोड़े की इस कोशिश की तारीफ की और इसे "हनीमून ऑन व्हील्स" का नाम देते हुए बेहद यादगार सरप्राइज़ बताया। लेकिन, इसके उलट जागरूक नागरिकों ने रेलवे सुरक्षा और नियमों के उल्लंघन को लेकर गंभीर चिंताएं जताई हैं। लोगों का कहना है कि:
नंदीग्राम एक्सप्रेस की इस घटना ने साफ कर दिया है कि भले ही आपका इरादा अपने पार्टनर को कोई अनोखा सरप्राइज़ देने का हो, लेकिन रेलवे जैसे सार्वजनिक और संवेदनशील परिवहन में नियमों को ताक पर रखना भारी पड़ सकता है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।