
आधी रात को बिना किसी डर के सड़क पर घूमना, शहर की गलियों से होते हुए सुरक्षित घर पहुंचना, शायद हर लड़की का सपना होता है। लेकिन अपनी सुरक्षा की चिंता किए बिना ऐसा करने का मौका ज़्यादातर लड़कियों को नहीं मिलता। हमारे शहर ऐसे हैं कि साथ में कोई हो, तब भी सुरक्षा की गारंटी नहीं होती।
मगर दुनिया के कुछ शहरों में यह मुमकिन है। ऐसा ही एक अनुभव फ्रांस में रहने वाली भारतीय लड़की शुभांगी व्यास ने शेयर किया है। शुभांगी ने रात के 1 बजे अकेले घर वापस आने का अपना एक्सपीरियंस एक वीडियो में बताया है।
वीडियो में शुभांगी एक शांत शहर की सड़क पर अकेली चलती दिख रही हैं। वह कहती हैं, 'ये वीडियो देखने के बाद मेरे मम्मी-पापा मुझसे बात नहीं करेंगे। लेकिन देखिए, रात का एक बज रहा है। मैं छोटे कपड़े पहनकर रात में अकेले घर जा रही हूं और यहां मुझे परेशान करने वाला कोई नहीं है। इसीलिए मुझे फ्रांस पसंद है।'
वीडियो में उन्होंने यह भी लिखा, 'भारत में ऐसा कब होगा? उस दिन का इंतज़ार है जब भारत में भी लड़कियों को इतनी ही सुरक्षा महसूस हो।' यह वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया। कमेंट सेक्शन में सार्वजनिक जगहों पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बहस छिड़ गई है।
लोगों का कहना है कि हर जगह महिलाओं की सुरक्षा अलग-अलग होती है। यहां तक कि एक ही देश के अलग-अलग शहरों में भी हालात जुदा होते हैं। हालांकि, इस बात पर सब सहमत हैं कि हर जगह ऐसा माहौल होना चाहिए जहां महिलाएं किसी भी वक्त, बिना किसी डर के बाहर निकल सकें।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।