
कैलिफोर्निया: अमेरिका में एक गाड़ी की टक्कर के बाद पिछले 14 महीनों से कोमा में रहीं एक भारतीय महिला की मौत हो गई है। 35 साल की नीलम तानाजी शिंदे महाराष्ट्र के सतारा के पास वडगांव की रहने वाली थीं। यह हादसा 14 फरवरी 2023 को कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में हुआ था। टक्कर मारने वाली गाड़ी मौके से भाग गई थी। कई सर्जरी के बावजूद, नीलम ने पिछले 14 महीनों में एक बार भी अपनी आंखें नहीं खोलीं।
नीलम की मौत के बाद उनके अंग दान कर दिए गए। परिवार को उम्मीद थी कि नीलम एक दिन ठीक होकर वापस आएंगी, लेकिन 14 महीने के लंबे इंतजार के बाद आई मौत की खबर ने उन्हें तोड़कर रख दिया है। हादसे में नीलम के सिर, पैरों, हाथों और सीने में गंभीर चोटें आई थीं। इलाज के दौरान भी मुश्किलें कम नहीं हुईं, जैसे कि खाना देने वाली ट्यूब में इन्फेक्शन हो गया था। डॉक्टर उनकी जान बचाने और उन्हें होश में लाने की पूरी कोशिश कर रहे थे। लेकिन 28 मार्च को उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया गया, जिसके बाद उनकी तबीयत और खराब होती चली गई।
हादसे की खबर सुनकर जब नीलम के पिता आनंद शिंदे अपनी बेटी से मिलने अमेरिका जाना चाहते थे, तो मुंबई में अमेरिकी कॉन्सुलेट ने उन्हें वीजा देने से मना कर दिया था। यह मामला अंतरराष्ट्रीय मीडिया में आने के बाद उन्हें वीजा दिया गया। बेटी के साथ हुए हादसे का सदमा नीलम की मां बर्दाश्त नहीं कर पाईं और कुछ समय बाद उनकी भी मौत हो गई। अब नीलम की मौत के बाद पिता आनंद शिंदे बिल्कुल अकेले रह गए हैं।
नीलम ने जिंदा रहते हुए ही अंगदान के लिए सहमति पत्र पर दस्तखत कर दिए थे। इसी वजह से उनकी मौत के बाद उनके अंग दान किए गए। उनका अंतिम संस्कार 8 अप्रैल को दोपहर 1 बजे अमेरिका में ही हिंदू रीति-रिवाजों के साथ किया जाएगा।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।