सुबह 7 बजे बच्चे स्कूल, फिर ऑफिस! स्वीडन के Work Culture ने भारतीय महिला को चौंकाया

Published : Sep 16, 2026, 12:01 PM IST
सुबह 7 बजे बच्चे स्कूल, फिर ऑफिस! स्वीडन के Work Culture ने भारतीय महिला को चौंकाया

सार

स्वीडन में लोग सुबह 7 बजे बच्चों को स्कूल छोड़कर सीधे ऑफिस पहुंच जाते हैं। यहां 'जल्दी आओ, जल्दी जाओ' का नियम चलता है। लोग सुबह जल्दी काम शुरू करते हैं ताकि शाम को समय पर घर जाकर परिवार के साथ वक्त बिता सकें।

विदेश जाने वाले लोग अक्सर वहां के वर्क कल्चर की तारीफ करते हैं। भारतीय कंपनियों में कर्मचारियों को कई बार बिना किसी तय समय के काम करना पड़ता है। लेकिन विदेशों में लोग सिर्फ अपने वर्किंग आवर्स में काम करते हैं और बाकी समय अपनी पर्सनल लाइफ को देते हैं। स्वीडन शिफ्ट हुई एक भारतीय महिला स्वाति ने भी कुछ ऐसा ही अनुभव शेयर किया है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में उन्होंने बताया कि स्वीडन के ऑफिस की टाइमिंग देखकर वो कितनी हैरान रह गईं।

स्वाति बताती हैं कि भारत के उलट स्वीडन में लोग बहुत सुबह ही ऑफिस पहुंच जाते हैं। जब वह सुबह 7:45 बजे ऑफिस पहुंचीं, तो पार्किंग 70 प्रतिशत तक भर चुकी थी। जबकि भारत में आमतौर पर सुबह 9 बजे से पहले कोई ऑफिस नहीं पहुंचता।

उन्होंने बताया कि अगर वह किसी दिन सुबह 8:15 बजे भी ऑफिस पहुंचती हैं, तो उनकी कार पार्किंग में आखिरी तीन या चार कारों में से एक होती है। खासकर सोमवार और मंगलवार को काफी भीड़ होती है। लोग सुबह 7 बजे के आसपास बच्चों को स्कूल छोड़कर सीधे ऑफिस आ जाते हैं। यहां 'जल्दी आओ, जल्दी जाओ' का कल्चर है। जल्दी काम शुरू करने का मतलब है कि आप जल्दी घर जाकर अपने परिवार के साथ समय बिता सकते हैं।

स्वाति ने साफ किया कि वह डेस्क और ऑफिस जॉब्स के बारे में बात कर रही हैं। उनके इस पोस्ट पर कई लोगों ने रिएक्शन दिए हैं। ज्यादातर लोगों का कहना है कि जल्दी काम खत्म करके घर जाना एक बहुत अच्छी बात है। वहीं, भारत में ज्यादातर कंपनियों का हाल यह है कि आप चाहे कितनी भी जल्दी ऑफिस चले जाएं, लेकिन आपको घर लौटने में देर हो ही जाती है, है ना?

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

पहले पत्नी का मर्डर, फिर पति की खौफनाक मौत, शॉकिंग है बिजनौर के कपल की End की कहानी
हुदा ने नहीं, BJP ने खराब किया धार्मिक माहौल? | संजय सिंह का बड़ा हमला