
बालाघाट. मध्य प्रदेश के बालाघाट की रहने वाली इंडिगो एयरलाइन कर्मी वर्षा तुरकर (35) की महाराष्ट्र में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड के पीछे प्रेम संबंध और आपसी रंजिश की कहानी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, वर्षा के बॉयफ्रेंड नितेश अग्रवाल की पत्नी मोना अग्रवाल ने हत्या की साजिश रची थी। आरोप है कि उसने पड़ोसी के जरिए 13 लाख रुपये में हत्या की सुपारी तय कराई थी। इसमें से 5 लाख रुपये शाहरुख पठान को दिए गए थे। गोंदिया अपराध शाखा ने इस मामले में मोना समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी अभी फरार हैं।
वर्षा तुरकर बालाघाट जिले की खैरलांजी तहसील के किन्ही गांव की रहने वाली थीं। वह पुणे के धानोरी इलाके में रहती थीं और इंडिगो एयरलाइन के टिकट काउंटर पर नौकरी करती थीं। दिवाली की छुट्टियों में वह अपनी ढाई साल की बेटी के साथ मायके आई थीं। वर्षा की शादी 2024 में हुई थी। उनके पति इंदौर में रहते हैं।
जानकारी के मुताबिक, 14 नवंबर को दोपहर में वर्षा घर से निकली थीं। वह अपने प्रेमी नितेश अग्रवाल के साथ महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के तिरोड़ा गई थीं। वहां से लौटते समय दोनों बोंडरानी गांव के शिव मंदिर के पास जंगल में रुके थे।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।