IndiGo Flight 6E925: 17 हजार फीट पर कैसे डैमेज हुआ विमान का नोज? ओले, बिजली या कुछ और!

Published : Oct 08, 2026, 07:39 AM IST
indigo flight 6e625 patna lucknow lightning 17000 feet radome damage dgca probe

सार

Patna-Lucknow IndiGo Flight 6E 625 पर 17,000 फीट की ऊंचाई पर बिजली गिरने से विमान के नोज यानी रेडोम को नुकसान पहुंचा। 104 यात्री और 6 क्रू सुरक्षित रहे। लखनऊ में लैंडिंग के बाद विमान ग्राउंडेड है और DGCA ने जांच शुरू की।

IndiGo Flight 6E 625: हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बार फिर दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बुधवार को पटना से लखनऊ आ रही इंडिगो की एक उड़ान (फ्लाइट 6E 625) उस वक्त बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई, जब आसमान में करीब 17,000 फीट की ऊंचाई पर उस पर आकाशीय बिजली गिर गई। इस भयानक घटना के बाद विमान के अगले हिस्से यानी 'नोज़' को भारी नुकसान पहुंचा है और एयरलाइन को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

17 हजार फीट की ऊंचाई पर कुदरत का कहर

जब यह हादसा हुआ, उस समय विमान में कुल 104 यात्री और क्रू के 6 सदस्य सवार थे। अचानक हुई इस घटना से केबिन में सनसनी फैल गई, हालांकि पायलट सूझबूझ दिखाते हुए विमान को तय समय से आठ मिनट पहले ही सुरक्षित जमीन पर उतारने में कामयाब रहे। राहत की बात यह है कि इस गंभीर हादसे में किसी भी यात्री या क्रू मेंबर को खरोंच तक नहीं आई और सभी सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंच गए।

Patna-Lucknow Flight: लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग

मौसम खराब होने के बावजूद विमान ने लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की। विमान तय समय से करीब आठ मिनट पहले ही पहुंच गया। लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों और क्रू सदस्यों को सुरक्षित उतार लिया गया। घटना की जानकारी संबंधित अधिकारियों को तत्काल दी गई। इंडिगो के मुताबिक, विमान को लैंडिंग के दौरान खराब मौसम और ओलावृष्टि का सामना करना पड़ा था। एयरलाइन ने बताया कि इसी दौरान विमान के अगले हिस्से में लगे रेडोम को नुकसान पहुंचा।

IndiGo Flight Damage: विमान ग्राउंडेड, DGCA ने शुरू की जांच

घटना के तुरंत बाद एविएशन रेगुलेटर 'डायरेक्टरेट जनरल ऑफ़ सिविल एविएशन' (DGCA) ने मामले का संज्ञान लेते हुए औपचारिक जांच शुरू कर दी है। इंडिगो के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया है कि खराब मौसम और ओलावृष्टि के कारण विमान के रेडोम (अगले हिस्से) को नुकसान पहुंचा है। सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए फिलहाल इस विमान को उड़ान भरने से रोक दिया गया है यानी ग्राउंड कर दिया गया है। रेगुलेटरी बोर्ड से हरी झंडी मिलने और जरूरी मरम्मत के बाद ही यह दोबारा आसमान में उड़ान भर सकेगा।

Indigo Plane Incident: पिछले महीने भी हुई थी घटना

इंडिगो के विमानों से जुड़ी यह घटना ऐसे समय हुई है, जब पिछले महीने भी एक विमान को तकनीकी घटना के बाद ग्राउंड किया गया था। गुवाहाटी से बेंगलुरु जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 6542 के साथ केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान ‘टेल स्ट्राइक’ की घटना हुई थी। एयरलाइन ने इसे ‘असामान्य रनवे संपर्क’ बताया था। यह घटना तेज हवाओं वाले खराब मौसम के दौरान हुई थी। इसके बाद विमान को भी आगे की उड़ान से रोक दिया गया था।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

CJP Protest 10 October: दिल्ली में 4,000 जवान तैनात, 2,800 लोगों पर खास नजर, जानें पूरा प्लान
Top 10 News: कांग्रेस का ‘काला दिवस’, RBI का झटका, मेसी का संन्यास, आज की 10 बड़ी खबरें