Mega Defence Deal: फ्रांस से पहले दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम देश को क्यों मिले राफेल फाइटर जेट?

Published : Jan 27, 2026, 10:40 AM IST

Breaking Defence Deal: दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम देश इंडोनेशिया को फ्रांस से पहले राफेल फाइटर जेट मिल गए। $8.1 बिलियन की इस मेगा डील ने एशिया-प्रशांत की सैन्य राजनीति और शक्ति संतुलन को नई दिशा दे दी है। जानिए पूरी कहानी…

PREV
15

Indonesia Rafale Deal: एशिया-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम आबादी वाले देश इंडोनेशिया को फ्रांस से पहले ही राफेल एडवांस्ड फाइटर जेट की पहली खेप मिल गई है। यह खबर सिर्फ एक डिलीवरी की नहीं, बल्कि बदलती वैश्विक सैन्य राजनीति की ओर इशारा करती है।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इंडोनेशिया को तीन राफेल फाइटर जेट मिल चुके हैं। यह डिलीवरी फ्रांस और इंडोनेशिया के बीच हुए $8.1 बिलियन (करीब 67 हजार करोड़ रुपये) के मल्टी-बिलियन डिफेंस समझौते की पहली कड़ी है।

25

फ्रांस से पहले इंडोनेशिया को राफेल क्यों मिला?

यह सवाल हर किसी के मन में है कि जब राफेल फ्रांस का लड़ाकू विमान है, तो उसकी पहली डिलीवरी किसी और देश को कैसे मिल गई? असल में, फ्रांस और इंडोनेशिया के बीच 2021 में 42 राफेल जेट खरीदने का समझौता हुआ था। डिलीवरी शेड्यूल पहले से तय था और इंडोनेशिया को पहले चरण में विमान मिलने थे। एशिया-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती सैन्य गतिविधियों और समुद्री विवादों के चलते इंडोनेशिया तेजी से अपनी एयरफोर्स और नेवी को मजबूत कर रहा है।

35

राफेल जेट कहां तैनात किए गए हैं?

इंडोनेशियाई रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, ये तीनों राफेल जेट पेकानबारू स्थित रोएसमिन नूरजादिन एयर बेस पर तैनात किए गए हैं। यह एयरबेस सुमात्रा के पश्चिमी तट पर स्थित है और रणनीतिक रूप से बेहद अहम माना जाता है। सरकारी अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि 2026 के अंत तक और राफेल जेट इंडोनेशिया को मिल सकते हैं, हालांकि संख्या सार्वजनिक नहीं की गई है।

45

सिर्फ राफेल ही नहीं, पनडुब्बियां भी शामिल

इस डील में सिर्फ फाइटर जेट ही नहीं हैं। इंडोनेशिया ने फ्रांस के Naval Group से दो स्कॉर्पेन क्लास अटैक सबमरीन भी ऑर्डर की हैं। खास बात यह है कि ये पनडुब्बियां इंडोनेशिया के PT PAL शिपयार्ड में बनाई जाएंगी, जिसमें फ्रांस तकनीकी मदद देगा।

55

पाकिस्तान, चीन और अमेरिका कहां खड़े हैं?

पहले पाकिस्तान ने इंडोनेशिया को JF-17 फाइटर जेट बेचने की कोशिश की थी, लेकिन अब वह डील ठंडी पड़ती दिख रही है। इंडोनेशिया ने चीन के J-10 और अमेरिका के F-15EX में भी दिलचस्पी दिखाई थी। तुर्की के साथ KAAN फाइटर जेट को लेकर समझौता भी फिलहाल अनिश्चित है, क्योंकि अमेरिका इंजन सप्लाई को लेकर तैयार नहीं है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories