इंदौर में नगर निगम का पानी का टैंकर बना खूनी, करियर बनाने आई लड़की को बेवजह मार डाला

Published : Sep 30, 2026, 05:49 PM IST
Water tanker seized by the police (Photo/ANI)

सार

Indore Road Accident: इंदौर के छोटा बांगड़दा रोड पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां नगर निगम के पानी के टैंकर ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी की एक छात्रा की मौत हो गई और उसका साथी घायल हो गया।

इंदौर में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। नगर निगम के पानी टैंकर ने बाइक सवार दो स्टूडेंट्स को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक छात्रा की जान चली गई, जबकि उसका साथी घायल है। पुलिस ने बताया कि मृतक छात्रा की पहचान कटनी निवासी अर्पिता झार के रूप में हुई है। उसके साथ बाइक पर देव्याश त्रिपाठी नाम का छात्र था, जिसे चोटें आई हैं। ये दोनों छोटा बांगड़दा रोड से जा रहे थे, तभी यह एक्सीडेंट हुआ।

दोनों सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी के छात्र

एरोड्रम थाना प्रभारी वेदेन्द्र सिंह कुशवाह ने बताया कि हादसा तेजाजी मंदिर के ठीक सामने हुआ। दोनों सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी के छात्र हैं। बाइक टैंकर के पिछले टायर से टकरा गई थी, जिससे छात्रा पहिए के नीचे आ गई। उसे तुरंत एमवाय (MY) अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल छात्र का इलाज चल रहा है।

कटनी से आई अर्पिता इंदौर में करती थी पढ़ाई

थाना प्रभारी ने आगे बताया कि अर्पिता कटनी जिले की रहने वाली थी और इंदौर में रहकर पढ़ाई कर रही थी। पुलिस अब उसके लोकल गार्जियन और परिवार वालों से संपर्क कर रही है। पुलिस ने नगर निगम के टैंकर को जब्त कर लिया है। टैंकर के ड्राइवर सोहनलाल को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

ग्राइंडर, चोटों के निशान और फिर मौत... रसिक दुलारी केस में क्यों उलझी गुत्थी?
नीले ड्रम वाली मुस्कान को मिलेगी सजा-ए-मौत? फैसले से पहले वीडियो में देखिए इमोशनल मूवमेंट