
वाराणसी और दिल्ली के बीच रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी से दिल्ली के लिए देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन खास तौर पर रातभर की यात्रा को आरामदायक बनाने के लिए डिजाइन की गई है। रेल मंत्री ने ट्रेन की खूबियां बताते हुए कहा कि इसमें पैंट्री, सामान रखने की अलग व्यवस्था, बेहतर बर्थ डिजाइन, चार्जिंग पॉइंट और ट्रेन स्टाफ के लिए भी विशेष सुविधाएं दी गई हैं। देखिए नई वंदे भारत स्लीपर की खासियतें।