
हैदराबाद: IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हुए मैच के बाद अब प्लेऑफ की तस्वीर साफ हो गई है। पहले क्वालिफायर में मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला मंगलवार (26 मई) को गुजरात टाइटंस से होगा। यह मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच को जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी। वहीं, हारने वाली टीम को फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिलेगा। उसे क्वालिफायर-2 में एलिमिनेटर की विजेता टीम से भिड़ना होगा।
सनराइजर्स हैदराबाद बुधवार (27 मई) को होने वाले एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स या कोलकाता नाइट राइडर्स में से किसी एक टीम का सामना करेगी। वहीं, दूसरा क्वालिफायर शुक्रवार (29 मई) को खेला जाएगा, जबकि फाइनल 31 मई को होगा।
बेंगलुरु, गुजरात और हैदराबाद, तीनों टीमों के 18-18 अंक थे, जिसके बाद नेट रन रेट के आधार पर टॉप तीन टीमों का फैसला हुआ। बेहतर नेट रन रेट की वजह से RCB पहले, गुजरात टाइटंस दूसरे और सनराइजर्स हैदराबाद तीसरे स्थान पर रही।
IPL में कल हुए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 55 रनों से हरा दिया था। हैदराबाद के 255 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बेंगलुरु की टीम 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 200 रन ही बना सकी। हालांकि, इस हार के बावजूद बेंगलुरु ने पॉइंट्स टेबल में अपना पहला स्थान बनाए रखा।
स्कोर: सनराइजर्स 255-4 (20 ओवर), बेंगलुरु 200-4 (20 ओवर)। सनराइजर्स के लिए ईशान किशन 46 गेंदों में 79 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहे।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।