
भोपाल. मध्यप्रदेश पुलिस महकमे से एक बड़ी खबर सामने आई है। 2014 बैच के IPS अधिकारी अनुराग सुजानिया ने अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोमवार को सरकार को अपना इस्तीफा भेजा। इसमें उन्होंने नौकरी छोड़ने की वजह व्यक्तिगत बताई है। हालांकि, उनके इस्तीफे को सरकार ने अभी स्वीकार नहीं किया है। उनके इस फैसले के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है।
अनुराग सुजानिया ने अपने इस्तीफे में नौकरी छोड़ने की वजह व्यक्तिगत बताई है। हालांकि, उन्होंने इसके पीछे की कोई विस्तृत वजह सार्वजनिक नहीं की है। इसलिए उनके इस्तीफे को सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों या किसी दूसरी घटना से जोड़कर देखना फिलहाल सही नहीं होगा।
सुजानिया के इस्तीफे के बाद मंगलवार सुबह IPS एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर इस मामले पर चर्चा की। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने एसोसिएशन से मामले में हस्तक्षेप करने को कहा। इसके बाद पुलिस मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की बात भी सामने आई।
अनुराग सुजानिया मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं। उनके पास इंजीनियरिंग की डिग्री है। उन्होंने M.Tech की पढ़ाई की है और UPSC परीक्षा पास कर IPS में चयनित हुए थे। पुलिस सेवा में आने के बाद उन्होंने करैरा में SDOP और टीकमगढ़, मंदसौर व मुरैना में SP की जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद उन्हें भोपाल पुलिस मुख्यालय में AIG बनाया गया था।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।