ईरान-इजराइल जंग की सबसे डरावनी तस्वीर, रुला देंगी युद्ध की ये 7 PHOTOS

Published : Mar 03, 2026, 08:59 PM IST

ईरान ने मंगलवार को इजरायली-अमेरिकी हमले में मारी गईं 160 बेटियों को अंतिम विदाई दी। इन छात्राओं की मौत एक प्राइमरी स्कूल पर हुई बमबारी में हुई थी। इस घटना के बाद देश में शोक का माहौल है। देखें, 4 दिन की लड़ाई में हुई तबाही की दर्दनाक तस्वीरें।

PREV
17

ऑस्ट्रिया में स्थित ईरान के दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर 160 कब्रों की तस्वीर शेयर की है। बताया गया कि ये कब्रें एक लाइन से खोदी गई हैं। दूतावास ने लिखा, वे छोटी लड़कियां, जिन्हें सोने से पहले बस एक और कहानी सुननी चाहिए थी, अब कब्र की ठंडी और घुटन भरी खामोशी में सो रही हैं। उनकी हंसी, जो घरों और गलियारों में गूंजनी चाहिए थी, अब हमेशा के लिए थम चुकी है।

27

ईरान द्वारा इजराइल के तेल अवीव में दागी गई मिसाइल के बाद वेस्ट येरुशलम के पास बेत शेमेश शहर में मची तबाही का मंजर। बिल्डिंग में जोरदार धमाके के बाद सर्च और रेस्क्यू टीम के साथ ही कई मेडिकल यूनिट भेजी गईं। इस हमले में 8 इजराइली नागरिक मारे गए।

37

ईरान के तेहरान में अमेरिका-इजराइल के हमलों के बीच एयरस्ट्राइक के बाद रिहायशी इलाकों से उठता धुएं का घना गुबार। पूरे शहर में कई जगह बम धमाकों की आवाजें सुनी गईं।

47

इजरायल-अमेरिका के संयुक्त् हमले में अब तक ईरान में 787 लोगों की मौत हो चुकी है। जंग के चौथे दिन भी तेहरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं। वहीं, जवाबी हमले में ईरान ने भी सऊदी अरब में अमेरिकी दूतावास पर अटैक किया।

57

ईरान की राजधानी तेहरान स्थित पुलिस हेडक्वार्टर, जिस पर गिरी मिसाइल ने इसे पूरी तरह जमींदोज कर दिया। मंगलवार को भी इजराइल ने ईरान के कई प्रमुख ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की। 

67

अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा आयोग ने इस बात की पुष्टि की है कि ईरान के नतांज में परमाणु केंद्र पर हमला हुआ है। हालांकि IAEA ने किसी तरह के रेडिएशन लीक होने की आशंका से इनकार किया है। 

77

बता दें कि इजराइल-ईरान युद्ध की शुरुआत 28 फरवरी से हुई। इजराइल-अमेरिका के ज्वॉइंट ऑपरेशन में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई समेत अब तक कई टॉप लीडर-कमांडर की मौत हो चुकी है।  

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories