Iran New Supreme Leader: ताजपोशी के कुछ घंटों बाद ही मुजतबा खामेनेई 'लापता'! क्या इजराइल ने सच कर दी धमकी?

Published : Mar 09, 2026, 02:47 PM IST
Iran New Supreme Leader

सार

Israel Iran War: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके बेटे मुजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर घोषित किया है। हालांकि, ताजपोशी के बाद से ही वे दिखाई नहीं दिए हैं और अब उनके घायल होने की खबरें आ रही हैं। ऐसे में उनकी हेल्थ और इजराइल की 'खोज कर मारने' की धमकी को लेकर सस्पेंस गहरा गया है। 

Mujtaba Khamenei Latest News: तेहरान में सोमवार को सरकारी टीवी ने मुजतबा खामेनेई को ईरान का नया सुप्रीम लीडर घोषित किया, लेकिन ताजपोशी के बाद से ही मुजतबा कहीं नजर नहीं आए हैं। अब चर्चा है कि वे 'घायल' हैं। ईरानी सरकारी टीवी ने उन्हें 'जांबाज' बताया, जिससे सस्पेंस बढ़ गया है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं कि मुजतबा घायल हैं या कहीं लापता हो गए हैं या उन पर हमला कहां, कैसे हुआ?

क्या इजराइल की धमकी सच हो गई?

अली खामेनेई की मौत के बाद इजराइल और अमेरिका ने साफ चेतावनी दी थी अगला लीडर बिना उनकी मर्जी के नहीं चुना जाएगा। इजराइल ने खुलेआम कहा था कि जो भी ईरान का अगला सुप्रीम लीडर बनेगा, उसे खत्म कर दिया जाएगा, चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में छिपा हो। मुजतबा का घायल होने के दावे को इसी धमकी से जोड़कर देखा जा रहा है।

चीन का साथ और दुनिया का विरोध

इधर, मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच चीन खुलकर ईरान के समर्थन में उतरा है। चीन ने इसे ईरान का आंतरिक मामला बताया है और कहा है कि बाहरी देशों को इसमें दखल नहीं देना चाहिए। उधर न्यूयॉर्क में भी लोग सड़कों पर उतर आए हैं और अमेरिका-इजराइल के हमलों को रोकने की मांग कर रहे हैं।

ईरान जंग में अब तक 1,200 से ज्यादा मौतें

ईरान इस संघर्ष को 'रमजान युद्ध' का नाम दे रहा है, लेकिन इसकी कीमत आम जनता चुका रही है। 28 फरवरी से शुरू हुए युद्ध को अब 9 दिन हो चुके हैं। अब तक 1,255 लोग मारे जा चुके हैं। मीनाब स्कूल पर हुए हमले में 168 मासूम बच्चों की जान चली गई। इस हमले में 11 स्वास्थ्यकर्मियों की मौत हुई है, जिनमें डॉक्टर और नर्स शामिल हैं। करीब 12,000 से ज्यादा लोग अस्पतालों में भर्ती हैं और हजारों लोगों को अपना घर तक छोड़ना पड़ा है।

मिडिल ईस्ट वॉर का असर

इस जंग का असर अब ग्लोबल सप्लाई चेन पर भी दिखने लगा है। बहरीन की सरकारी तेल कंपनी 'बापको एनर्जीज' ने अपनी रिफाइनरी पर ईरानी ड्रोन हमले के बाद 'फोर्स मेज्योर' (Force Majeure) घोषित कर दिया है। इसका सीधा मतलब है कि तेल की सप्लाई में आने वाली किसी भी बाधा के लिए अब कंपनी जिम्मेदार नहीं होगी, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है。

इसे भी पढ़ें- बिना चुनाव लड़े बने ईरान के सबसे ताकतवर शख्स! कौन हैं मुजतबा खामेनेई, जिन्हें ट्रंप की मर्जी बिना चुना गया सुप्रीम लीडर?

इसे भी पढ़ें- Israel Iran War Escalation: इजराइल का खतरनाक प्लान आया सामने-Video में देखिए नेतन्याहू ने चेतावनी

 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

T20 WC: जश्न के दौरान रोहित शर्मा-पत्नी रितिका में लड़ाई! वायरल हो गया स्टेडियम का वीडियो
Iran Israel War : 'कोई मदद नहीं, गिर रहे ड्रोन' दुबई से आए शख्स ने बताई आंखो देखी