
दुबई: होर्मुज जलडमरूमध्य को आंशिक तौर पर खोलने पर विचार किया जा रहा है। ईरान ने साफ किया है कि एक अस्थाई ट्रांसपोर्ट रूट को लेकर ओमान के साथ उसकी बातचीत आखिरी दौर में है। इस रास्ते को सिर्फ ईरान और ओमान ही मिलकर संभालेंगे। हालांकि, अमेरिका ने साफ कर दिया है कि वह ऐसी किसी भी डील को नहीं मानेगा, जिससे होर्मुज में ईरान का दबदबा बढ़े।
अमेरिकी स्टेट सेक्रेटरी मार्को रुबियो ने भी पुष्टि की है कि बातचीत आगे बढ़ रही है और डील हो सकती है। ईरान ने भी कहा है कि बातचीत सही दिशा में जा रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भी कल संकेत दिए थे कि अगले 48 घंटों में कोई समझौता हो सकता है।
ईरान और ओमान होर्मुज से सुरक्षित यातायात के लिए 'मिडिल कॉरिडोर' को लागू करने पर चर्चा कर रहे हैं। ईरान ने इस डील में हो रही देरी के लिए अमेरिका के दखल को जिम्मेदार ठहराया है। जैसे ही बातचीत में प्रगति की खबरें आईं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें गिर गईं। इस 'मिडिल कॉरिडोर' का मकसद ईरान के समुद्री इलाके और ओमान तट के पास अमेरिका के सुझाए गए दक्षिणी रास्ते का एक विकल्प तैयार करना है। ईरान का प्रस्ताव है कि इस रास्ते पर ईरान और ओमान का जॉइंट कंट्रोल हो।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।