
Condom Price Hike Reason: ईरान जंग का असर अब कंडोम पर भी पड़ सकता है। देश में कंडोम की कीमतें 50% तक बढ़ सकती हैं और आने वाले दिनों में मार्केट से आपके पसंदीदा ब्रांड्स गायब भी हो सकते हैं। आप सोच रहे होंगे कि मिसाइलें खाड़ी देशों में गिर रही हैं, तो भारत में कंडोम क्यों महंगा होने का खतरा है? दरअसल, सारा खेल सप्लाई चेन का है। कंडोम बनाने के लिए जिन खास चीजों की जरूरत होती है, उनमें से ज्यादातर भारत बाहर से मंगाता है। मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, कंडोम बनाने में मुख्य तौर पर 6 चीजों का इस्तेमाल होता है। जंग की वजह से इनमें से लगभग हर चीज की सप्लाई चैन टूट गई है। इसी वजह से कंडोम बनाने वाली बड़ी कंपनियां जैसे मैनकाइंड फार्मा (Manforce), HLL लाइफकेयर और क्यूपिड लिमिटेड कच्चे माल की भारी किल्लत से जूझ रही हैं।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, कंडोम की कीमतों में थोड़ी सी बढ़ोतरी भी बहुत बड़ा असर डालती है। अगर कीमतें 50% बढ़ीं, तो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग इनका इस्तेमाल कम कर सकता है, जिससे अनचाहे गर्भ के मामले बढ़ेंगे। कंडोम कम इस्तेमाल होने से यौन संचारित रोगों (STIs) का खतरा बढ़ सकता है। इसके अलावा भारत सरकार का लक्ष्य 2030 तक गर्भनिरोधकों की मांग को 75% पूरा करना है, लेकिन इस किल्लत से 'नेशनल फैमिली प्लानिंग प्रोग्राम' को तगड़ा झटका लग सकता है।
जब मैनफोर्स, ड्यूरेक्स और कामसूत्र जैसे बड़े ब्रांड्स इस पर कुछ भी कहने से इनकार कर रही हैं, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स और इंडस्ट्री के सूत्रों की माने तो सप्लायर्स ने कच्चे माल की जमाखोरी शुरू कर दी है, जिससे कीमतें और ज्यादा बढ़ रही हैं। अगर जल्द ही हालात नहीं सुधरे, तो मार्केट से कुछ बड़े ब्रांड्स के पैकेट गायब हो सकते हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।