
Iran War Live Video: ईरान और अमेरिका की जंग के बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने पूरी दुनिया को सन्न कर दिया है। शनिवार को अमेरिका ने अपनी ताकत दिखाते हुए उन 'प्रेसिजन स्ट्राइक्स' (सटीक हमलों) का लाइव फुटेज जारी किया, जो उन्होंने ईरान के सबसे खास हिस्से यानी खार्ग आइलैंड (Kharg Island) पर किए हैं। डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर हुई इस एक्शन को मिडिल-ईस्ट के इतिहास की अब तक की सबसे भीषण बमबारी बताया जा रहा है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर जारी किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे अंधेरी रात में अमेरिकी मिसाइलों ने खार्ग आइलैंड के चप्पे-चप्पे को निशाना बनाया। अमेरिकी सेंट्रल कमांड का दावा है कि उन्होंने एक साथ ईरान के 90 से ज्यादा मिलिट्री ठिकानों को धुआं-धुआं कर दिया। हमलों में ईरान के मिसाइल बंकर, नेवल माइन्स (समुद्री बारूद) के गोदाम और कई सैन्य ठिकाने पूरी तरह मिट्टी में मिल गए हैं। खास बात यह है कि इतनी भारी बमबारी के बाद भी अमेरिका ने खार्ग आइलैंड के तेल इन्फ्रास्ट्रक्चर को नुकसान नहीं पहुंचाया है।
खुद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस हमले की जानकारी शेयर करते हुए इसे अब तक का सबसे पावरफुल रेड बताया। ट्रंप ने लिखा, 'मैंने जानबूझकर तेल सुविधाओं को तबाह नहीं करने का फैसला किया। हमारे हथियार दुनिया में सबसे ताकतवर हैं, लेकिन शराफत के नाते हमने ईरान के तेल के खजाने को छोड़ दिया है।' दरअसल, खार्ग आइलैंड ईरान के लिए 'ताज के रत्न' (Crown Jewel) जैसा है। ईरान का 90% कच्चा तेल यहीं से दुनिया भर में जाता है। अगर यहाँ तेल की पाइपलाइनों में आग लगती, तो पूरी दुनिया में पेट्रोल-डीजल की कमी हो जाती और दाम आसमान छूने लगते।
एक तरफ खार्ग आइलैंड दहला, तो दूसरी तरफ ईरान की राजधानी तेहरान के मुख्य चौक पर भी एक जोरदार धमाका हुआ। यहां हजारों लोग फिलिस्तीन के समर्थन में रैली निकाल रहे थे। इस तनावपूर्ण माहौल ने दुनिया को डरा दिया है क्योंकि ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई में कई ड्रोन और मिसाइलें दागी हैं। इससे पहले ईरान ने होर्मुज जलमार्ग (Strait of Hormuz) को बंद कर दिया है। यह वही रास्ता है जहाँ से दुनिया का 20% तेल गुजरता है। अगर यह रास्ता बंद रहा, तो मिडिल ईस्ट की ये जंग हर घर की रसोई और बजट पर असर डालेगी।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।