इधर कुआं-उधर खाई, सऊदी अरब से समझौता कर फंस गया पाकिस्तान; ईरान बोला- सावधान!

Published : Mar 11, 2026, 04:46 PM IST
iran on pakistan-saudi arab

सार

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को सऊदी अरब का समर्थन करने के बयान पर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर युद्ध के जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह नहीं ठहराया गया तो वैश्विक सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था खतरे में पड़ सकती है।

Iran Warning to Pakistan: मिडिल-ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान के राष्ट्रपति ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को सऊदी अरब का खुलकर समर्थन करने के बयान को लेकर सावधान रहने को कहा है। यह चेतावनी उस समय आई, जब पाकिस्तान की ओर से कहा गया था कि जरूरत पड़ने पर वह सऊदी अरब की मदद के लिए तैयार रहेगा।

पाकिस्तान के बयान के बाद बढ़ा कूटनीतिक तनाव

दरअसल पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के प्रवक्ता ने हाल ही में कहा था कि “जब भी जरूरत होगी, पाकिस्तान सऊदी अरब की मदद के लिए आगे आएगा।” इस बयान के बाद ईरान की तरफ से प्रतिक्रिया सामने आई। ईरान के राष्ट्रपति ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर युद्ध की जिम्मेदारी तय नहीं की गई और हालात को नजरअंदाज किया गया तो इससे दुनिया की सुरक्षा पर गंभीर असर पड़ सकता है।

पाकिस्तान-सऊदी रक्षा समझौते ने बढ़ाई चिंता

पिछले साल पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच एक महत्वपूर्ण रक्षा समझौता हुआ था। इस समझौते को नाटो जैसे मॉडल पर आधारित माना जाता है। इस समझौते के तहत अगर किसी एक देश पर हमला होता है तो उसे दोनों देशों पर हमला माना जाएगा और दोनों मिलकर उसका जवाब देंगे। इसी समझौते को लेकर अब क्षेत्रीय राजनीति में नई हलचल देखी जा रही है।

सऊदी अरब ने ‘डिफेंस एग्रीमेंट’ को किया एक्टिव

ईरान के हमलों के बीच दो दिन पहले पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने रियाद का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने सऊदी अरब के रक्षा मंत्री खालिद बिन सलमा अल सउद से मुलाकात की। इसके बाद सऊदी अरब की ओर से जारी बयान में कहा गया कि पाकिस्तान के साथ हुए रक्षा समझौते को एक्टिव कर दिया गया है। इसी घटनाक्रम के बाद ईरान की ओर से पाकिस्तान को चेतावनी दी गई।

फोन कॉल में पेजेश्कियान ने जताई चिंता

ईरानी सरकारी मीडिया के मुताबिक राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से फोन पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर अंतरराष्ट्रीय समुदाय युद्ध के लिए जिम्मेदार लोगों को जिम्मेदार नहीं ठहराता है तो इससे वैश्विक व्यवस्था और दुनिया की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि लड़ाई के पीछे के कारणों और जिम्मेदार लोगों को नजरअंदाज करने से अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था और अस्थिर हो सकती है। पेजेश्कियन ने दुनिया से अपील की कि चल रहे युद्ध के परिणामों पर ज्यादा ध्यान दिया जाए।

पाकिस्तान की तरफ से सऊदी का समर्थन दोहराया गया

ईरान की चेतावनी ऐसे समय आई है, जब शहबाज शरीफ के सलाहकार मुशर्रफ जैदी ने बुधवार को कहा था कि पाकिस्तान सऊदी अरब की मदद के लिए हमेशा तैयार रहेगा। उन्होंने कहा था कि इसमें कोई शक नहीं है कि जब भी जरूरत पड़ेगी पाकिस्तान सऊदी अरब का साथ देगा। उन्होंने यह भी कहा कि रक्षा समझौते से पहले भी दोनों देश हमेशा एक-दूसरे का समर्थन करते रहे हैं।

क्षेत्रीय स्थिरता को लेकर भी जताई चिंता

मुशर्रफ जैदी ने यह भी कहा कि असली सवाल यह है कि पाकिस्तान क्या कदम उठा रहा है ताकि हालात ऐसे न बनें कि उसके करीबी साझेदार किसी बड़े संघर्ष में और गहराई से उलझ जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ऐसा हुआ तो पूरे क्षेत्र की स्थिरता और आर्थिक प्रगति पर असर पड़ सकता है।

खाड़ी देशों पर जारी हैं मिसाइल और ड्रोन हमले

मिडिल-ईस्ट में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। सऊदी अरब ने शनिवार को कहा कि उसने एक बड़े तेल क्षेत्र की ओर बढ़ रहे ईरानी ड्रोन को मार गिराया है। इसके अलावा ईरान ने सऊदी अरब की सबसे बड़ी तेल कंपनी Saudi Aramco पर भी हमले किए हैं। इसी सप्ताह पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर सऊदी अरब गए थे और वहां रक्षा मंत्री खालिद बिन सलमान से मुलाकात की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों नेताओं के बीच सऊदी अरब पर हो रहे ईरानी ड्रोन और मिसाइल हमलों को रोकने के लिए मिलकर उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा हुई।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Harish Rana Case: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर, मां-बाप की दर्द भरी बात सुन नम हो जाएंगी आंखें
Uttam Nagar Case : दिल्ली की वो एक महिला, जिसकी वजह से मारा गया तरुण कुमार, यही मर्डर की मास्टरमाइंड