'खाया-पिया कुछ नहीं, गिलास तोड़ा बारह आना', IRCTC और कैटरिंग कंपनी के साथ यही हुआ...

Published : Mar 26, 2026, 11:45 AM IST
Vande Bharat Express Sleeper Impresses Netizens

सार

पटना-टाटानगर वंदे भारत में खराब खाने की शिकायत पर रेलवे ने सख्त कार्रवाई की है। IRCTC पर 10 लाख और कैटरिंग कंपनी पर 50 लाख का जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही कंपनी का कॉन्ट्रैक्ट भी रद्द कर दिया गया।

पटना: 'खाया-पिया कुछ नहीं, गिलास तोड़ा बारह आना', यह कहावत IRCTC पर एकदम फिट बैठ गई। एक दही की वजह से IRCTC और कैटरिंग कंपनी पर भारी-भरकम जुर्माना लगा है। वंदे भारत एक्सप्रेस में खराब खाना परोसना कैटरिंग कंपनी और IRCTC को बहुत महंगा पड़ गया है। रेलवे ने इस मामले में IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यही नहीं, ट्रेन में खाना सप्लाई करने वाली कैटरिंग कंपनी पर 50 लाख रुपये का भारी-भरकम जुर्माना ठोका गया है और उसका कॉन्ट्रैक्ट भी रद्द कर दिया गया है।

यह मामला पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस का है। 15 मार्च 2026 को एक यात्री ने शिकायत की थी कि उसे डिनर में जो दही दिया गया, उसमें कीड़े थे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ, जिसके बाद लोगों ने रेलवे की सर्विस पर सवाल उठाए थे। मामला तूल पकड़ने के बाद रेलवे मंत्रालय ने यह कड़ी कार्रवाई की है।

 

 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

US vs Russia-Iran Oil: अमेरिका के इस फैसले से भारत को बड़ा झटका, एनर्जी सिक्योरिटी पर बढ़ा खतरा
Asim Munir Tehran Visit: अराघची ने मुनीर को लगाया गले, ईरान-पाक मीटिंग से क्या निकलेगा नया फॉर्मूला?