
मध्य पूर्व में चल रहे तनाव के बीच एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया की नजरें फिर से खाड़ी क्षेत्र पर टिका दी हैं। ईरान की ताकतवर सैन्य इकाई इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) के नौसेना कमांडर अलीरेजा तंगसिरी की हत्या कर दी गई है। दावा किया जा रहा है कि यह कार्रवाई इजराइल की तरफ से की गई है।
यह वही तंगसिरी थे जिन्हें होर्मुज स्ट्रेट को बंद कराने की रणनीति का मुख्य चेहरा माना जाता था। पिछले करीब 20 दिनों से इस अहम समुद्री रास्ते के लगभग बंद रहने से वैश्विक बाजार में हलचल मची हुई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान के बंदर अब्बास शहर में एक हमले के दौरान तंगसिरी की मौत हुई। इजराइल डिफेंस फोर्स का कहना है कि यह ऑपरेशन खुफिया इनपुट के आधार पर किया गया था। हालांकि, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड की तरफ से अभी तक इस घटना पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। ऐसे में स्थिति और भी संवेदनशील बनी हुई है।
यह भी पढ़ें: होर्मुज़ संकट: अब 1-2 नहीं, 41 देशों से इनर्जी इंपोर्ट-जानिए मोदी सरकार का सबसे चौंकाने वाला प्लान!
होर्मुज स्ट्रेट दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण तेल ट्रांजिट रूट माना जाता है। यह एक संकरा समुद्री रास्ता है, जो फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी से जोड़ता है।
इसी वजह से तंगसिरी की मौत के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है, क्या अब यह रास्ता फिर से पूरी तरह खुलेगा?
जानकारों का मानना है कि तंगसिरी इस पूरे ऑपरेशन के प्रमुख रणनीतिकार थे। ऐसे में उनकी मौत के बाद ईरान की रणनीति में बदलाव संभव है। लेकिन यह इतना आसान भी नहीं है।
यानि, तंगसिरी की मौत के बावजूद तुरंत हालात सामान्य होने की उम्मीद कम ही दिख रही है।
अलीरेजा तंगसिरी का नाम ईरान की सैन्य रणनीति में काफी अहम माना जाता था।
उन्हें ईरान के चर्चित कमांडर कासिम सुलेमानी और देश के शीर्ष नेतृत्व के करीबी के तौर पर देखा जाता था। 2016 में जब अमेरिका के 10 नाविक ईरान के जलक्षेत्र में घुस गए थे, तब उन्हें गिरफ्तार करने की कार्रवाई में भी तंगसिरी की अहम भूमिका रही थी। इसी घटना के बाद उनका कद और बढ़ गया था।
जनवरी 2026 में भी इजराइल ने तंगसिरी को निशाना बनाने की कोशिश की थी, लेकिन उस समय वह बच निकले थे। इस बार की कार्रवाई को उसी ऑपरेशन की कड़ी माना जा रहा है, जो अब सफल रही।
तंगसिरी की मौत सिर्फ एक सैन्य घटना नहीं है, बल्कि इसका असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है।
आने वाले कुछ दिन बेहद अहम होंगे। दुनिया की नजर अब इस बात पर है कि ईरान क्या कदम उठाता है और क्या होर्मुज स्ट्रेट फिर से खुलता है या नहीं।
यह भी पढ़ें: Big Breaking: इज़राइली हमले में मारे गए होर्मुज़ स्ट्रेट बंद करने वाले IRGC नौसेना प्रमुख कमांडर तंगसिरी!
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।