Ajmer Highway Accident : जयपुर के अजमेर हाईवे पर एक ऐसा भयानक हादसा हुआ कि एक पूरा परिवार इसमें खत्म हो गया। तीन बच्चों के बाद अब पिता की भी मौत हो गई। वहीं पत्नी जिंदगी की जंग लड़ रही है। जिसने भी यह मंजर देखा उसका कलेजा कांप गया।
जयपुर (राजस्थान): जयपुर के अजमेर हाईवे पर हुए हादसे में मरने वालों की संख्या अब चार हो गई है। मंगलवार को गवर्नमेंट जयपुरिया हॉस्पिटल में इलाज के दौरान घायल पिता चंद्रप्रकाश ने भी दम तोड़ दिया। हॉस्पिटल के सुपरिटेंडेंट डॉ. जीवराज सिंह ने चंद्रप्रकाश की मौत की पुष्टि की है।
मंगल को हुआ अमंगल
यह दर्दनाक हादसा मंगलवार सुबह हुआ था। चंद्रप्रकाश अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ अजमेर रोड हाईवे पर 200 फीट बाईपास के पास पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इंतजार कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक, तभी एक तेज रफ्तार ट्रेलर बेकाबू हो गया और सड़क किनारे खड़े पूरे परिवार को कुचलता हुआ निकल गया।
इस हादसे में तीनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई थी। ट्रेलर ने परिवार को कुचलने के बाद सड़क किनारे लगी रेलिंग को भी तोड़ दिया। बच्चों की मां की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
यह घटना सुबह करीब 8:45 से 9 बजे के बीच दिल्ली-अजमेर हाईवे पर एक होटल के सामने हुई।
ट्रैफिक पुलिस ऑफिसर पुनीराम मीणा ने बताया, "ट्रेलर हाईवे की तरफ से आ रहा था और बस स्टॉप पर खड़े बच्चों को उसने टक्कर मार दी। तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।"
बस के इंतजार में खड़े बच्चों को ट्रेलर को रौंदता हुए निकला
सोडाला, जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के ACP सुरेंद्र सिंह ने बताया, "सड़क किनारे एक परिवार के कुछ लोग बैठे थे। एक ट्रेलर आया और उन्हें रौंदता हुआ चला गया। तीन बच्चों के शव बरामद किए गए।"
जयपुर ट्रैफिक पुलिस के ACP अमीन हसन ने भी जानकारी दी कि हादसा उस वक्त हुआ जब पीड़ित परिवार गाड़ी का इंतजार कर रहा था। उन्होंने कहा, "यह घटना सुबह 9 बजे के आसपास हुई। एक परिवार, जिसमें पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे थे, गाड़ी का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच इस ट्रेलर ने उन्हें कुचल दिया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, तीन बच्चों की मौत हो गई है, जबकि माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"
तीनों बच्चों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सवाई मान सिंह (SMS) हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में भेजा गया है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।