हे भागवान! इस मिठाई में ऐसा क्या...जो दिवाली पर 1.23 लाख रुपए में बिक रही 1 किलो

Published : Nov 04, 2026, 06:42 PM IST
jaipur tyohar asharfi sweet cost 123 lakh per kg almond edible gold diwali special

सार

दिवाली पर लोग अपनों को मिठाई खिलाकर खुशियां बांटते हैं, लेकिन जयपुर में इस बार एक ऐसी मिठाई चर्चा में है, जिसकी कीमत सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। बादाम से तैयार इस मिठाई पर सोने की परत चढ़ाई जाती है और इसका एक किलो भाव 1.23 लाख रुपए है।

जयपुर. दिवाली पर आपने काजू कतली, लड्डू और ड्राई फ्रूट्स की मिठाई तो खूब खाई होगी, लेकिन क्या कभी ऐसी मिठाई देखी है, जिसकी एक किलो कीमत में नई बाइक खरीदी जा सकती है? राजस्थान की राजधानी जयपुर में इस दिवाली एक ऐसी ही खास मिठाई चर्चा में है। इसका नाम 'त्योहार अशर्फी' है। इसकी कीमत इतनी ज्यादा है कि सुनकर अच्छे-अच्छे लोगों के होश उड़ सकते हैं। इस मिठाई का सिर्फ 9 ग्राम का एक पीस 1,111 रुपए में बिक रहा है। इस हिसाब से एक किलो मिठाई की कीमत करीब 1 लाख 23 हजार 444 रुपए बैठती है।

सोने के सिक्के जैसी दिखती है यह मिठाई

'त्योहार अशर्फी' को पुराने जमाने में राजा-महाराजाओं के समय इस्तेमाल होने वाले सोने के सिक्कों यानी अशर्फियों के आकार में तैयार किया गया है। इसका मकसद मिठाई को सिर्फ खाने की चीज नहीं, बल्कि दिवाली पर एक खास और शाही तोहफे के रूप में पेश करना है।

बादाम, सोना और केसर से होती है तैयार

  • इस मिठाई की सबसे बड़ी खासियत इसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री है। इसके अंदर बादाम से तैयार किया गया हिस्सा भरा जाता है। इसमें खाने योग्य सोना यानी स्वर्ण भस्म मिलाई जाती है।
  • इसके बाद मिठाई के ऊपर सोने की पतली परत चढ़ाई जाती है। आखिर में इसे केसर से सजाया जाता है।
  • यानी यह मिठाई सिर्फ सोने जैसी दिखती ही नहीं, बल्कि इसे बनाने में खाने योग्य सोने का इस्तेमाल भी किया जाता है।

एक पीस के लिए देने होंगे 1,111 रुपए

इसकी कीमत भी खास अंदाज में रखी गई है। एक पीस का वजन 9 ग्राम और कीमत 1,111 रुपए है। वहीं, 9 पीस वाले एक डिब्बे की कीमत 9,999 रुपए रखी गई है। दुकान की फाउंडर सीए अंजलि जैन के मुताबिक, 1,111 का अंक शुभ माना जाता है, इसलिए इसकी कीमत इसी आधार पर तय की गई है।

क्यों खास है यह मिठाई?

  • इस मिठाई के पीछे पुराने समय की सोने की अशर्फियां देने की परंपरा से प्रेरणा ली गई है। पहले सोने की अशर्फियां समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक मानी जाती थीं। इसी परंपरा को नए अंदाज में दिवाली गिफ्ट के तौर पर पेश किया गया है।
  • जयपुर के इस आउटलेट ने 'त्योहार नवरत्न' नाम से नौ तरह की काजू कतली भी पेश की है। इनमें पिस्ता, केसर, गुलाब, स्ट्रॉबेरी और आम जैसे अलग-अलग फ्लेवर शामिल हैं।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

कौन हैं MP की ये लेडी विधायक, जिनकी जाने वाली है विधायकी? सुप्रीम कोर्ट सख्त आदेश
Himanta Biswa: 'खड़गे के घर में Rahul PM होंगे लेकिन देश में तो Modi ही PM होंगे'